मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में नजर आया जसप्रीत बुमराह का छोटा वर्जन! देखिए वायरल तस्वीरें
यह दूसरी बार है जब जसप्रीत बुमराह जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति पाकिस्तान में नजर आया है।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2022 10:31 पूर्वाह्न

इंग्लैंड ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 26 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है, जबकि इस सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच कराची में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।
मुल्तान टेस्ट में कई रोमांचक पल देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह दिखने वाले नन्हे क्रिकेट फैन ने बटोरी, जो इस पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का लुफ्त उठाने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पहुंचा था।
दरअसल, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की तरह दिखने वाले बच्चे को मेजबान टीम के लिए चीयर करते हुए देखा गया, जो बिल्कुल भारतीय तेज गेंदबाज की तरह दिख रहा था। जैसे ही बुमराह के हमशक्ल बच्चे को एहसास हुआ कि वह कैमरे के सामने हैं, इस नन्हे फैन ने उत्साह में अपने हाथों को लहराया और खुशी में झूमना करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद क्रिकेट फैंस को इस नन्हे फैन और बुमराह के बीच समानता का पता लगने में देर नहीं लगी, और अब सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, यह पाकिस्तानी फैन बुमराह का हूबहू छोटा वर्जन है। अगर इन वायरल तस्वीरों और बुमराह की बचपन की तस्वीरों को एक-साथ देखा जाए, तो दोनों के शक्ल में अंतर बहुत कम होगा। इस समय बुमराह के हमशक्ल बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
यहां देखिए जसप्रीत बुमराह के हमशक्ल बच्चे की वायरल तस्वीरें –
🚨 JASPRIT BUMRAH lite spotted in Pakistan!#PAKvENG pic.twitter.com/tE852aPvRu
— Younus (@Younus__Bashir) December 12, 2022
Jasprit Bumrah Light in Multan😂😂#PAKvsENG #CristianoRonaldo #BabarAzam pic.twitter.com/X9JQTU9K7u
— Babar56 Galaxy (@babar56galaxy) December 12, 2022
आपको बता दें, यह दूसरी बार है जब जसप्रीत बुमराह जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति पाकिस्तान में नजर आया है। मुल्तान में बुमराह के हमशक्ल बच्चे की तस्वीरें वायरल होने से पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साल 2017 में इंडिपेंडेंस कप के एक मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज की तरह दिखने वाला एक और फैन वायरल हुआ था।