ट्विटर प्रतिक्रियाएं: बांग्लादेश के खिलाफ अपनी नाकामी से इतने निराश हुए कोहली की टी ब्रेक में ही शुरू कर दी ट्रेनिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: बांग्लादेश के खिलाफ अपनी नाकामी से इतने निराश हुए कोहली की टी ब्रेक में ही शुरू कर दी ट्रेनिंग

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी विफलता से उबरने के लिए सौरभ कुमार का सहारा लिया।

Virat Kohli (Image Source: Twitter)
Virat Kohli (Image Source: Twitter)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली जब से ब्रेक से लौटे हैं, उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 2022 एशिया कप में जो हुंकार भरी उसे उन्होंने अब तक जारी रखा हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य से वह अपने सीमित ओवरों के फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में दोहरा नहीं पाए।

चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ इस समय खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली मात्र पांच गेंदों का सामना कर पाए और 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनके फैंस को काफी निराशा हुई और यहां तक कि उनके कुछ आलोचकों ने ट्विटर पर दिग्गज बल्लेबाज की जमकर खिंचाई भी की।

जब विराट कोहली को हजम नहीं हुआ एक रन पर आउट होना

आपको बता दें, जब टीम इंडिया का स्कोर 45/2 था, तब विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, और उन्होंने तैजुल इस्लाम की तेजी से घूमती हुई डिलीवरी के आगे घुटने टेक दिए। कोहली के इस तरह आउट होने से न केवल उनके फैंस मायूस हुए, बल्कि वह खुद भी निराशाजनक रूप से जब टीम मुश्किल में थी ऐसे समय में आउट होने से निराश हुए, जिसका सबूत फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर है।

खैर, यह झटका कोहली को अपने खेल पर ध्यान बनाए रखने से रोक नहीं पाया, क्योंकि उन्होंने अपनी इस निराशा और विफलता को नेट्स में पसीना बहाते हुए बाहर निकाला। दरअसल, दाएं-हाथ के दिग्गज बल्लेबाज बांग्लादेश बनाम भारत पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टी ब्रेक के दौरान ट्रेनिंग गियर में नजर आए। उन्होंने नेट्स में सौरभ कुमार की कुछ गेंदों का सामना करते हुए अपनी असफलता से उबरने का प्रयास किया।

इस समय विराट कोहली की नेट्स में पसीना बहाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जहां फैंस उनके डेडिकेशन के लिए उन्हें सलाम कर रहे हैं। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस तस्वीर में 34-वर्षीय क्रिकेटर टी ब्रेक के दौरान बाएं-हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जिससे साबित होता है कि उन्हें एक रन पर आउट होना कितना खला और वह अपने खेल में सुधार के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

यहां देखिए विराट कोहली की वो वायरल तस्वीर –

यहां देखिए विराट कोहली को ब्रेक के दौरान प्रैक्टिस करते देख फैंस ने कैसे उनकी सराहना की –

https://twitter.com/Viratxians/status/1602956429455155200?

close whatsapp