BAN vs IND: वीजा समस्या से बाहर निकलने के बाद जयदेव उनादकट भारतीय टीम में हुए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: वीजा समस्या से बाहर निकलने के बाद जयदेव उनादकट भारतीय टीम में हुए शामिल

BCCI ने ट्वीट किया कि, 'हेलो जयदेव उनादकट, भारतीय टीम में आपका स्वागत है।'

Jaydev Unadkat (Pic Source-Twitter)
Jaydev Unadkat (Pic Source-Twitter)

भारत के अनुभवी गेंदबाज जयदेव उनादकट चट्टोग्राम टेस्ट के दूसरे दिन राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए हैं। बता दें, चोटिल मोहम्मद शमी की जगह जयदेव उनादकट को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनका चयन बांग्लादेश में खेले जा रही दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में हुआ।

जयदेव उनादकट को भी पहले टेस्ट से कुछ दिन पहले ही यह बात पता चली जब चयनकर्ताओं ने चोटिल मोहम्मद शमी की जगह उनका नाम दल में शामिल किया। इसके बाद जयदेव उनादकट को वीजा से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि पहले टेस्ट के दूसरे दिन जयदेव भारतीय दल में शामिल हो चुके हैं।

जयदेव उनादकट की 12 साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी के कंधे में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और जयदेव उनादकट को उनकी जगह दल में शामिल किया गया। जैसे ही वो बांग्लादेश पहुंचे टीम मैनेजमेंट ने उनका काफी शानदार तरीके से स्वागत किया।

BCCI ने ट्वीट किया कि, ‘हेलो जयदेव उनादकट, भारतीय टीम में आपका स्वागत है।’

जयदेव उनादकट ने 2022 में किया है शानदार प्रदर्शन

बता दें, जयदेव उनादकट ने भारत की ओर से सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला है। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह मैच खेला था। उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। जयदेव इस मुकाबले में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से भारत को एक पारी और 25 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि जयदेव का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार रहा और इसी वजह से उन्हें एक बार फिर से टीम में चुना गया।

इस बेहतरीन गेंदबाज ने भारतीय टीम की ओर से 7 वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं। सात वनडे में उन्होंने 8 विकेट झटके हैं जबकि 10 टी-20 में उनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं।

हाल ही में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में बेहतरीन गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके प्रदर्शन के बदौलत सौराष्ट्र ने यह कप अपने नाम किया। जयदेव उनादकट ने कुल 10 मुकाबलों में 19 विकेट झटके थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 7 मुकाबलों में 7.03 की इकोनामी से 9 विकेट हासिल किए थे। क्वार्टर फाइनल में भले ही सौराष्ट्र बाहर हो गई हो लेकिन उनादकट का प्रदर्शन उस मैच में भी काफी अच्छा रहा था।

IPL 2022 में जयदेव उनादकट एक बार फिर से फ्लॉप रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने 9.50 की इकोनामी से मात्र 6 विकेट झटके।

close whatsapp