Sanju Samson ने वाइफ के लिए खास पोस्ट किया शेयर, कैप्शन के जरिए कर दिया 'खेल' - क्रिकट्रैकर हिंदी

Sanju Samson ने वाइफ के लिए खास पोस्ट किया शेयर, कैप्शन के जरिए कर दिया ‘खेल’

Sanju ने वाइफ Charulatha को लेकर खास पोस्ट किया इंस्टाग्राम पर शेयर।

Sanju Samson And Charulatha (Image Credit-Instagram)
Sanju Samson And Charulatha (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया के विकेटकीपर Sanju Samson के लिए बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज काफी शानदार रही थी, जिसके बाद से ये खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश है। साथ ही संजू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं इन दिनों, इसी कड़ी में संजू ने एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वो काफी वायरल हो रहा है।

शतक जड़ा था इस बल्लेबाज ने

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था, वहीं इस टी20 सीरीज के आखिरी मैच में Sanju Samson ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी जड़े थे लगातार और अपनी पारी को लेकर उन्होंने कहा था कि ये उनके लिए काफी इमोशनल पल था। इससे पहले साल 2023 में संजू ने अपना डेब्यू वनडे शतक लगाया था और वो शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था।

Sanju Samson ने वाइफ को लेकर क्या गजब का पोस्ट शेयर किया है

*Sanju Samson ने वाइफ Charulatha को लेकर खास पोस्ट किया इंस्टाग्राम पर शेयर।
*Charulatha के जन्मदिन पर संजू ने पोस्ट किया शेयर, जिसमें दोनों की तस्वीरें शामिल है।
*पोस्ट के कैप्शन में संजू ने लिखा- Happy birthday to My Beautiful Impact Player।
*साथ ही फैन्स ने पोस्ट के कमेंट्स में लिखा- इन दोनों का बस किसी की नजर ना लगे।

वाइफ को लेकर Sanju Samson का इंस्टा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

Charulatha को लेकर RR टीम ने भी पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

अब टेस्ट क्रिकेट खेलने के सपने देख रहे हैं संजू

हाल ही में Sanju Samson ने एक बयान दिया था, जो फैन्स के बीच काफी ज्यादा ही वायरल हो गया था। इस दौरान संजू ने कहा था कि- टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप ने उन्हें अधिक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है क्योंकि वो उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही संजू ने कहा कि था- मेरा मानना ​​है कि मेरे पास लाल गेंद के क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल है और मैं खुद को सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहता। आगे संजू ने ये भी बोला कि- मेरी इच्छा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की है।

close whatsapp