सिराज ने खुद मीडिया को बताया कि, उन्होंने लिटन दास को क्या गंदा-गंदा बोला था? - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिराज ने खुद मीडिया को बताया कि, उन्होंने लिटन दास को क्या गंदा-गंदा बोला था?

कल सिराज और लिटन दास के बीच हुई थी मैच के दौरान बहस।

Virat, Siraj And Litton Das (Image Credit- Twitter)
Virat, Siraj And Litton Das (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया ने कई युवा तेज गेंदबाजों की फौज को खड़ा कर लिया है, जिसमें से एक नाम मोहम्मद सिराज का भी है। जी हां, वो ही सिराज जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों की नाम में दम कर देते हैं, साथ ही वो गेंदबाजी के दौरान अपने शब्दों से भी बल्लेबाज का खेल बिगाड़ देते हैं। कल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और इस बार सिराज का शिकार हुए लिटन दास।

मोहम्मद सिराज के खाते में आए कितने विकेट?

दूसरी ओर टीम इंडिया की गेंदबाजी कमाल की रही, जिसके चलते बांग्लादेश अपनी बल्लेबाजी की पहली पारी में सिर्फ और सिर्फ 150 रन ही बना पाई। वहीं टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, तो मोहम्मद सिराज को 3 और उमेश- अक्षर को 1-1 विकेट मिला।

सिराज ने लिटन दास को गुस्सा दिलाने के लिए बोली थी खास बात

*कल सिराज और लिटन दास के बीच हुई थी मैच के दौरान बहस।
*इस बहस को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिराज ने किया खुलासा।
*मैंने लिटन को कहा था टी-20 जैसे नहीं टेस्ट क्रिकेट जैसे खेलो- सिराज।
*बाद में सिराज ने कर दिया था लिटन दास को शानदार तरीके से बोल्ड।

लिटन के साथ हुई लड़ाई पर सिराज का बयान आप भी सुन लो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

कुछ ऐसे हुई थी दोनों ही खिलाड़ियों में तकरार

कप्तान केएल राहुल फिर से हुए बल्लेबाजी में फेल

इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं, दूसरी ओर ये खिलाड़ी बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप हो गया है। केएल पहली पारी में 22 रन बनाकर आउट हो गए थे और अब दूसरी पारी में वो 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

close whatsapp