IPL में मिली पसंद की टीम, तो मंदिर पहुंचे कप्तान धोनी
CSK के कप्तान धोनी पहुंचे देवड़ी मंदिर।
अद्यतन - Feb 17, 2022 11:04 am

हाल ही में हुए IPL मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई है, जहां धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने ऑक्शन के दौरान कई हैरानी भरे फैसले लिए। जहां टीम के इस फैसले ने कई फैन्स को खुश किया, तो कई फैन्स अभी तक CSK टीम से नाराज चल रहे हैं। इस बीच टीम के कप्तान कूल यानी की धोनी ने एक खास मंदिर पहुंचकर पाठ-पूजा की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
IPL ऑक्शन के तुरंत बाद धोनी ने मंदिर में लगाई धोक
IPL की सबसे सफल टीम चेन्नई का अभी भी अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जारी है, जिसके चलते टीम ने वहीं पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर से खरीद लिया। साथ ही इसके लिए CSK ने काफी मोटी रकम भी हर खिलाड़ी पर खर्च की है, दूसरी ओर मिस्टर आईपीएल यानी की रैना ना खरीदने पर फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हैं और अभी भी सोशल मीडिया पर CSK टीम के खिलाफ ट्वीट हो रहे हैं।
*CSK के कप्तान धोनी पहुंचे देवड़ी मंदिर।
*लंबे समय बाद धोनी पहुंचे थे रांची के इस मंदिर में।
*इस दौरान माही को देखने के लिए काफी भीड़ हो गई जमा।
*इस दौरान धोनी के साथ उनके एक दोस्त भी थे मौजूद।
मंदिर में पूजा करते CSK के कप्तान माही
दीपर चाहर को दी भारी रकम
CSK ने मेगा ऑक्शन के दौरान ब्रावो, उथप्पा, रायडू जैसे पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर से खरीदा है, वहीं दीपक चाहर का नाम इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है। जहां चाहर को चेन्नई टीम ने सबसे ज्यादा 14 करोड़ की रकम में खरीदा है, जिसने एक बार लिए सभी को हैरान कर दिया। जिसका कारण दीपक का ऑलराउंडर प्रदर्शन, ये खिलाड़ी अब गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करने लग गया है। लेकिन रैना को ना खरीद कर CSK ने फैन्स को काफी निराश किया है, ये निराशा लंबे समय तक रह सकती है।