हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार के बाद पैट कमिंस ने ब्रिटिश पत्रकार के ऊपर जमकर निकाली भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार के बाद पैट कमिंस ने ब्रिटिश पत्रकार के ऊपर जमकर निकाली भड़ास

हेडिंग्ले में मुकाबला हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेलना है।

Pat Cummins (Pic Source-Twitter)
Pat Cummins (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद मैच इंटरव्यू के दौरान ब्रिटिश पत्रकार ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा जिससे पैट कमिंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान जॉनी बेयरस्टो एक विवादित स्टंपिंग का शिकार हो गए थे जिसको लेकर अभी तक पैट कमिंस से काफी सवाल पूछे जा चुके हैं।

हेडिंग्ले में मुकाबला हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेलना है। इसी को लेकर पत्रकार ने पैट कमिंस से पूछा कि, ‘अब जब सीरीज का अगला मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है तो आपको लगता नहीं है कि पूरा Momentum इंग्लैंड की ओर चला जाएगा?’ इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता बिल्कुल भी नहीं।’

इस पर पत्रकार ने पूछा कि, ‘ऐसा क्यों नहीं?’ पैट कमिंस ने कहा कि, ‘क्योंकि फिलहाल हम 2-1 से आगे हैं।’

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है

बता दें, एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले को उन्होंने 43 रनों से जीता था। तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 3 विकेट से अपने नाम किया। अब चौथा टेस्ट मुकाबला 19 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू हो रहा है।

पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘ हर मुकाबला और परिस्थिति अलग होती है और हम सब यही चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दें। हम सब ने काफी क्रिकेट खेला हुआ है और हम मैनचेस्टर में खेले जाने वाले मुकाबले को जरूर अपने नाम करेंगे। हमारी टीम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

close whatsapp