उनके जैसे खिलाड़ी पेड़ से नहीं टपकते- पृथ्वी शॉ के सपोर्ट में उतरे शेन वॉटसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

उनके जैसे खिलाड़ी पेड़ से नहीं टपकते- पृथ्वी शॉ के सपोर्ट में उतरे शेन वॉटसन

हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी शॉ के पास क्या कौशल है- शेन वॉटसन

Prithvi Shaw And Shane Watson (Photo Source: Twitter)
Prithvi Shaw And Shane Watson (Photo Source: Twitter)

दिल्ली के सहायक कोच शेन वॉटसन ने DC के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी पेड़ से नहीं टपकते हैं। दरअसल आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अब तक पूरी तरह फ्लॉप नजर आई है। इतना ही नहीं इस टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के लिए भी आईपीएल 2023 अब तक कुछ खास नहीं रहा है।आईपीएल के 16 वें सीजन में उन्होंने अब तक 5 पारी में मात्र 34 रन ही बनाए हैं।

बता दें आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इन पांच मैचों में इस टीम को हर बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

पृथ्वी बाकि भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही टैलेंटेड हैं- शेन वॉटसन 

हाल ही में  शेन वॉटसन ने पृथ्वी शॉ के बारे में बात करते हुए कहा कि, पृथ्वी बाकि भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही टैलेंटेड हैं, साथ ही डरे बिना कि वो गलती कर रहे हैं या आउट हो जाएंगे, उनके टैलेंट का पूरा इस्तेमाल करने के साथ ही उन्हें खुल कर खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। उनके टैलेंट पर भरोसा करना चाहिए।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी पेड़ से नहीं टपकते। जितना हम से संभव हो सकता है हम उनकी उतनी मदद कर सकते हैं ताकि उनके पास जो बल्लेबाजी का कौशल है वह उसे दिखा सके।

शेन वॉटसन ने कहा कि, हम सभी जानते हैं कि उनके पास क्या स्किल है। जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के छक्के छुड़ा सकते हैं। बता दें आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि पृथ्वी शॉ अगले मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

close whatsapp