शार्दुल ठाकुर को पॉवरप्ले में दो से तीन ओवर गेंदबाजी करनी चाहिए- युसूफ पठान ने दी KKR प्लेयर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
युसूफ पठान ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि वह अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दे।
अद्यतन - May 12, 2023 1:00 pm

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने बहुत कम गेंदबाजी की है। बता दें उन्हें KKR ने एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें गेंदबाजी बहुत कम मिली है। वह इस सीजन ज्यादातर बल्लेबाजी करते नजर आएं हैं। उन्हें गेंदबाजी करने का मौका बहुत कम मिला है।
वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी युसूफ पठान ने शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि कोलकाता की टीम को शार्दुल ठाकुर से गेंदबाजी भी करवानी चाहिए। सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर इस्तेमाल ना करें बल्कि पॉवरप्ले में भी गेंदबाजी करने का मौका दें।
उनका काम पावरप्ले में कम से कम दो या तीन ओवर डालने का है- युसूफ पठान
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए युसूफ पठान ने कहा कि, मैं यह नहीं कहूंगा कि उसे बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर बहुत सारे विकेट जल्दी जल्दी गिर जाते हैं, तो आप मैदान पर जाकर कुछ महत्वपूर्ण रन बना सकते हैं अगर आप अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो। लेकिन उनका काम पावरप्ले में कम से कम दो या तीन ओवर डालने का है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, शार्दुल ठाकुर एक अनुभवी गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट भी खेला है। मैं चाहता हूं कि वह अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दे और कुछ विकेट हासिल करे।हालांकि केकेआर ने कुछ मौकों पर जरूर शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल किया है, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए हैं। ऐसे में कोई भी कप्तान नहीं चाहेगा कि इस स्थिति में वह चार ओवर डालें। इस कारण ही वह कुछ मैचों में वह अपने कोटे का पूरा ओवर नहीं डालें हैं।
वहीं अगर आईपीएल 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत दर्ज की और 7 मैच में हार का सामना किया। बता दें अंक तालिका में यह टीम 10 पॉइंट्स के साथ सांतवें स्थान पर है।