विराट कोहली के अग्रेशन और ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत करने के पागलपन पर राहुल द्रविड़ की प्रतिक्रिया है सुर्खियों में
विराट कोहली हमेशा उसी सिद्दत और कड़ी मेहनत के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जो युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सीख है।
अद्यतन - Dec 16, 2022 12:43 pm

भारत के बल्लेबाजी दिग्गज विराट कोहली के क्रिकेट कौशल को संभवतया चुनौती नहीं दी जा सकती है। वह हमेशा खेल की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं, और खेल की स्थिति के अनुसार अपने खेल में बदलाव करते हैं। इसके अलावा, कोहली के खेल के दूसरे पहलु से तो हर कोई वाकिफ है, और वो है उनका अग्रेशन (आक्रामकता), जिससे भारतीय क्रिकेट टीम में एक नई ऊर्जा प्रज्वलित हो उठती है, और फैंस के साथ-साथ खुद बल्लेबाज का जूनून और भी बढ़ जाता है।
इस बीच, टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह मैच की स्थिति के अनुसार स्टार बल्लेबाज के गियर बदलने के तरीके और ट्रेनिंग के दौरान अपनी तीव्रता को बनाए रखने के अंदाज से बहुत प्रभावित हैं।
राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा अपनी वेबसाइट और ट्विटर पर जारी किए गए एक वीडियो में कहा विराट बखूबी जानते हैं कि उन्हें कब आक्रामक होना है और कब खेल को नियंत्रित करना है, यह देखना बेहद अद्भुत होता है। विराट का 50-ओवरों के क्रिकेट में एक अविश्वसनीय टेम्पलेट है, उनके रिकॉर्ड इसके गवाह है। उसने जितने भी मैच खेले हैं, वह शानदार है।
यहां देखिए वीडियो –
From reminiscing memories of his playing days in Bangladesh to praising the preparation levels of @imVkohli and on the evolving nature of Test cricket 👍
A special conversation featuring #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid 👌
Full interview 🔽 #BANvINDhttps://t.co/nLIvUKc2BC pic.twitter.com/vz5yQhuAsB
— BCCI (@BCCI) December 15, 2022
इस बीच, विराट कोहली की लंबे समय तक रन बनाने में विफल रहने के कारण काफी आलोचना की गई थी, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने 2022 एशिया कप के दौरान अपना फॉर्म दोबारा हासिल किया और तब से वह शानदार फॉर्म में हैं। इस संदर्भ में राहुल द्रविड़ ने कहा कि कोहली की ट्रेनिंग में आपको कभी तीव्रता की कमी नजर नहीं आएगी, चाहे वह फॉर्म में हो या न हो, वह हमेशा उसी सिद्दत और मेहनत से ट्रेनिंग करते हैं, जो टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन सीख हैं।
भारत के कोच ने अंत में कहा विराट को लगता है कि वह अपने फॉर्म में लौट आया है, जिसके बावजूद वह इतनी कड़ी ट्रेनिंग कर रहा है जितनी मैंने उसे पहले करते हुए कभी नहीं देखा। वह चाहे अच्छा कर रहा हो या नहीं, उसकी ट्रेनिंग में आपको कुछ अलग देखने को नहीं मिलेगा, हर बार वह नेट्स में समान तीव्रता से ट्रेनिंग करता है, और यह चीज मुझे बहुत पसंद आती है, और उसे और खास क्रिकेटर बनाती है। हमारी टीम के बहुत सारे युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा सबक है, उन्हें यह चीज विराट से सीखनी चाहिए।