IND v BAN: ऋषभ पंत ने तो आज विराट की इज्जत बचा ली, VIDEO देखकर आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा
बांग्लादेश की दूसरी पारी के 47वें ओवर की शुरूआत में हुई ये घटना।
अद्यतन - Dec 18, 2022 10:07 am

बांग्लादेश और भारत के बीच इस समय पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और आज 17 दिसंबर को खेल का चौथा दिन है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बांग्लादेश ने 42 रनों से आगे बल्लेबाजी करना शुरू किया। तो वहीं मैच के चौथे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने दिन की शानदार शुरूआत की और टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गवाएं 100 रनों के पार लगाया।
हालांकि इस दौरान बांग्लादेश की पारी के 47वें ओवर की शुरूआत में कुछ ऐसा देखने को मिला कि जिस पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। ओवर की पहली ही गेंद पर उमेश यादव की एक बाहर जाती हुई गेंद पर 67 रनों पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे, बांग्लादेशी ओपनर बल्लेबाज नजमुल हसन शंतो को स्लिप में कैच दे बैठे। लेकिन स्लिप में खड़े विराट कोहली इस कैच को पहले प्रयास में पूरा नहीं कर पाए और उनके हाथ से यह कैच छिटक गया।
लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत की सूझ-बूझ के कारण इस कैच को पूरा किया गया। मैदान पर पंत ने फुर्ती दिखाते हुए इस कैच को तीसरे प्रयास में पूरा किया। हालांकि इस कैच को लेने के बाद किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि ये कैच ले लिया गया है। पंत द्वारा शंतो का ये कैच लेने के बाद कप्तान केएल राहुल बिल्कुल भी विश्वास नहीं कर पाए।
देखें वायरल वीडियो
Brilliant Catch From Rishabh Pant! 🫡
Virat Kohli dropped this🫠#BANvIND #INDvsBAN #RishabhPant pic.twitter.com/KtecqzFZE2
— MEME_LORD (@memelord_jpeg) December 17, 2022
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 62 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए है। क्रीज पर इस समय जाकिर हसन 77 और लिटन दास 3 रन बनाकर खेल रहे है।
बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 365 रनों की जरूरत हैं तो टीम इंडिया को 8 विकेट की, बता दें कि नजमुल हसन शंतो 67 और यासिर अली 5 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से अभी तक उमेश यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला है।