जब सकलैन मुश्ताक ने नेट्स में जादुई डिलीवरी के साथ किया बाबर आजम को चित; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब सकलैन मुश्ताक ने नेट्स में जादुई डिलीवरी के साथ किया बाबर आजम को चित; देखिए वीडियो

बाबर आजम ने कराची टेस्ट की पहली पारी में रन-आउट होने से पहले 78 रन बनाए।

Saqlain Mushtaq and Babar Azam (Image Source: Twitter Screengrab)
Saqlain Mushtaq and Babar Azam (Image Source: Twitter Screengrab)

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का समय फिलहाल ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि इस समय न तो उनके बल्ले से रन निकल पा रहे हैं, और ना ही उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को पहले दो मैचों में जीत नसीब हुई।

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शिकस्त झेलने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है, और अब वे इस समय कराची में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में अपना सम्मान बचाने के उद्देश्य से खेल रहे हैं।

एक तरफ जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम कराची टेस्ट में जीत का झंडा गाड़ 3-0 से सीरीज जीतकर अपने ऐतिहासिक दौरे का अंत करना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान टीम यह मैच जीतकर महत्वूर्ण WTC अंक हासिल कर अपना गौरव बचाने की पूरी कोशिश करेगी।

जब सकलैन मुश्ताक ने नेट्स में बाबर आजम को किया चित

इस बीच, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बाबर आजम कराची टेस्ट से पहले नेट्स में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक, जिनकी गिनती खेल के महान स्पिनरों में होती है, से बल्लेबाजी क्लासेज लेते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सकलैन मुश्ताक ने अभ्यास सत्र के दौरान अपनी बाहें घुमाने का फैसला किया और बाबर आजम को एक गेंद पर ढेर कर दिया। बाबर रिवर्स स्वीप खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन सकलैन ने डिलीवरी को ऑफ स्टंप लाइन की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद गेंद अंदर की ओर मुड़ी और पाकिस्तान के कप्तान को चकमा देते हुए झूलते बल्ले के नीचे से निकली और स्टंप्स को बिखेर कर रख दिया। जिसे देख बाबर हैरान रह गए और कोच सकलैन को ताड़ने के बाद दोबारा अभ्यास शुरू किया।

यहां देखिए कैसे बाबर आजम सकलैन मुश्ताक के रिपर से दंग रह गए –

close whatsapp