मिचेल स्टार्क ने अपनी पत्नी एलिसा हीली के लिए काफी कुछ त्याग दिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिचेल स्टार्क ने अपनी पत्नी एलिसा हीली के लिए काफी कुछ त्याग दिया है

जहां एक तरफ मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की एलिसा हीली महत्वपूर्ण विकेटकीपर-बल्लेबाज है।

Mitchell Starc and Alyssa Healy
Mitchell Starc and Alyssa Healy. (Photo by Darrian Traynor/Getty Images)

ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात देकर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस बात का खुलासा किया कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी और उसकी जगह अपनी पत्नी एलिसा हीली के साथ उन्होंने काफी समय बिताया।

बता दें, जहां एक तरफ मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की एलिसा हीली महत्वपूर्ण विकेटकीपर-बल्लेबाज है। इन दोनों ही लोगों को अक्सर महत्वपूर्ण मुकाबलों में एक दूसरे का समर्थन करते हुए देखा जाता है। 2022 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में हीली ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था और इस मुकाबले को देखने मिचेल स्टार्क मैदान पर आए थे। उन्होंने स्टैंड्स में बैठकर अपनी पत्नी का समर्थन किया।

कुछ ऐसा ही देखने को मिला 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में जहां मिचेल स्टार्क ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से तमाम टीमों को तहस-नहस कर दिया था। एलिसा हीली ने अपने पति का खूब साथ दिया था। यहां तक की 2020 में भी मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के आखिरी वनडे मुकाबले में भी हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि उन्हें टी-20 महिला वर्ल्ड कप में एलिसा हीली को खेलते हुए देखना था। अब जब बात टेस्ट क्रिकेट की आई तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने काफी चीजों को त्याग दिया।

मैंने अपनी पत्नी एलिसा हीली के साथ समय बिताने के लिए काफी कुछ त्याग दिया है: मिचेल स्टार्क

इंडिया टुडे के मुताबिक आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा कि, ‘मैंने टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा महत्वता नहीं दी, बल्कि अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए मैंने काफी कुछ त्याग दिया।’

बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला मात्र 2 दिन में ही संपन्न हुआ। तमाम पूर्व क्रिकेटर भी इस बात से हैरान थे कि टेस्ट क्रिकेट भी अब इतनी जल्दी समाप्त होने लगा है।

मुकाबले के बाद मिचेल स्टार्क ने ब्रॉडकास्टर से कहा कि, ‘ मुझे याद नहीं है कि मैंने कभी भी कोई टेस्ट मुकाबला 2 दिनों के लिए खेला था। यह काफी रोमांचक मैच था। मैं इसलिए इसपर भरोसा करता हूं क्योंकि दोनों टीमों के पास शानदार गेंदबाज है। मैं हमेशा कहता हूं कि गेंद और बल्ले के बीच में मुकाबला काफी जबरदस्त होता है। ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी की और आप स्कोरकार्ड देखकर यह जान सकते हैं।’

close whatsapp