'मेरे साथ भी...': उमेश यादव ने कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट के लिए ड्रॉप किए जाने के फैसले पर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरे साथ भी…’: उमेश यादव ने कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट के लिए ड्रॉप किए जाने के फैसले पर किया बड़ा खुलासा

उमेश यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहली पारी में चार विकेट चटकाएं।

Umesh Yadav and Kuldeep Yadav (Image Source: BCCI/Twitter)
Umesh Yadav and Kuldeep Yadav (Image Source: BCCI/Twitter)

बांग्लादेश और भारत इस समय ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। ढाका टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 227 रन बनाए, वहीं उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट चटकाएं, जबकि जयदेव उनादकट ने 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर दो विकेट लिए।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट को मौका देने लिए पहले टेस्ट के मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव (8 विकेट और 40 रन ) को ड्रॉप कर दिया, जिसे लेकर कोच राहुल द्रविड़, स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल और बीसीसीआई को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।

कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन के फैसले का हुए शिकार

इस बीच, उमेश यादव ने कुलदीप यादव को बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुने जाने के कारण के बारे में खुलासा किया है। उमेश यादव ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के हवाले से कहा टीम से अंदर-बाहर होते रहना, किसी अन्य खिलाड़ी के लिए अपनी जगह खो देना, यह सब एक क्रिकेट की यात्रा का हिस्सा है। यह मेरे साथ भी हुआ है। कभी-कभी आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन आपको टीम प्रबंधन कॉल के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाती है।

यहां देखें: IPL Auction 2023 Live Updates

लेकिन कुलदीप यादव के साथ यह अच्छा रहा कि उन्होंने अपनी वापसी पर शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप को दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुनना टीम और प्रबंधन का फैसला है। कभी-कभी हमें टीम की आवश्यकताओं के अनुसार चलना पड़ता है। टीम प्रबंधन पहले विकेट देखता है, और फिर टीम को लेकर फैसला करता है, इसलिए आपको कठिन फैसलों का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर इस समय 215/4 है, और ऋषभ पंत (84*) अपने शतक की ओर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर भी अर्धशतक के करीब है। वहीं दूसरी ओर, तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश के लिए एक विकेट लिया, जबकि तैजुल इस्लाम ने तीन विकेट चटकाएं हैं।

close whatsapp