कैसे कैसे दिन आ गए, अब शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी भी चीफ सेलेक्टर बन रहे हैं
शाहिद अफरीदी ने कहा वह जल्द ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक बुलाएंगे और आगामी मैचों के लिए अपनी योजना साझा करेंगे।
अद्यतन - दिसम्बर 24, 2022 4:18 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 24 दिसंबर को पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के लिए राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है। पीसीबी ने मोहम्मद वसीम की अध्यक्षता वाली चयन समिति को बर्खास्त किए जाने के बाद नए पैनल की घोषणा की है।
पीसीबी के नए प्रमुख नजम सेठी, जो पीसीबी के मामलों को नियंत्रित करने वाली प्रबंधन समिति का नेतृत्व कर रहे हैं, ने आधिकारिक तौर पर शाहिद अफरीदी की नियुक्ति की पुष्टि की। पीसीबी के अनुसार, अफरीदी के अलावा, अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम इस नवगठित टूर-स्पेसिफिक समिति का हिस्सा होंगे, जबकि पीसीबी की प्रबंधन समिति के सदस्य हारून राशिद संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।
पीसीबी ने शाहिद अफरीदी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन समिति का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया
पीसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा: ‘पीसीबी प्रबंधन समिति ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। पैनल के अन्य सदस्य हैं: अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम है, जबकि हारून राशिद संयोजक होंगे।’
PCB Management Committee has appointed former Pakistan captain Shahid Afridi as the interim Chair of the Men’s National Selection Committee. Other members of the panel are: Abdul Razzaq and Rao Iftikhar Anjum. Haroon Rashid will be the Convener.
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 24, 2022
इस बीच, पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने ट्विटर पर कहा: ‘मुझे न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक अंतरिम चयन समिति की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इसमें शाहिद अफरीदी (मुख्य चयनकर्ता), अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार, दो अन्य सदस्य, और हारून राशिद संयोजक के रूप में शामिल हैं।’
I am pleased to announce, with immediate effect, an Interim Selection Committee for the New Zealand tour. It comprises Shahid Afridi (Chief Selector), Abdul Razzaq and Rao Iftikhar, with Haroon Rashid as Convenor.
— Najam Sethi (@najamsethi) December 24, 2022
शाहिद अफरीदी ने अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीबी के हवाले से कहा: ‘मैं पीसीबी प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बहुत अधिक सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी क्षमता के अनुसार इस जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
हमें अपनी जीत की लय में लौटने की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम मेरिटोक्रेटिक और रणनीतिक चयन निर्णयों के माध्यम से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम को मजबूत प्रदर्शन करने और अपने प्रशंसकों का प्यार और विश्वास दोबारा जीतने में हमारी टीम की मदद कर पाएंगे। मैं जल्द ही चयनकर्ताओं की बैठक बुलाऊंगा और आगामी मैचों के लिए अपनी योजना साझा करूंगा।’