'आपके बिना ये संभव नहीं होता'- IPL ऑक्शन के बाद स्वप्निल सिंह का इरफान पठान के लिए खास मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आपके बिना ये संभव नहीं होता’- IPL ऑक्शन के बाद स्वप्निल सिंह का इरफान पठान के लिए खास मैसेज

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिनी ऑक्शन में स्वप्निल सिंह को खरीदा।

Irfan Pathan and Swapnil Singh. (Photo Source: CAP and Twitter)
Irfan Pathan and Swapnil Singh. (Photo Source: CAP and Twitter)

31 वर्षीय स्वप्निल सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिनी ऑक्शन में खरीदा था। इसके जाहिर तौर पर ऑक्शन में सोल्ड होने के बाद स्वप्निल सिंह बेहद खुश नजर आए क्योंकि करीब छह साल के ब्रेक के बाद सिंह को फिर से आईपीएल खेलने का मौका मिलेगा। आखिरी बार उन्होंने 2017 में आईपीएल खेला था, उस साल वो पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दिए थे।

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2023 ऑक्शन में, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा उनके बेस प्राइस (20 लाख) पर खरीदा गया था। गेंदबाजी ऑलराउंडर सिंह ने अपने बेहद क्रिकेटिंग करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 2008 के अंडर -19 विश्व कप के दौरान स्वप्निल सिंह का नाम संभावित खिलाड़ियों में था, लेकिन वह बाद में टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे।

बाद में, उन्होंने 14 साल की उम्र में बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की वजह से आईपीएल में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलना का मौका भी मिला। उससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उस फ्रेंचाइजी के लिए वहां उन्हें एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला।

स्वप्निल सिंह ने इरफान पठान को कहा धन्यवाद

इस बीच एलएसजी से जुड़ने के बाद स्वप्निल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने कहा कि वह टूर्नामेंट के आगामी संस्करण को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं, और एलएसजी को उन पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि वह टूर्नामेंट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उसी पोस्ट पर इरफान पठान ने उन्हें बधाई दी और एक कमेंट करते हुए लिखा: “बधाई दोस्त। आप ये डिजर्व करते हो।” वहीं स्वप्निल ने पठान को हर समय उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जवाब में लिखा धन्यवाद भैया। आपके मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होता। हम इसमें एक साथ हैं।

यहां देखिए स्वप्निल सिंह का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swapnil Singh (@magicalman_swapnil)

close whatsapp