PAK vs NZ: खराब शुरुआत के बाद बाबर आजम के शतक की बदौलत मेजबान पहले दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: खराब शुरुआत के बाद बाबर आजम के शतक की बदौलत मेजबान पहले दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में

पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 317 रन बना लिए है।

Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Babar Azam (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड टीम इस समय पाकिस्तान दौरे में है। इस दौरे में दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच आज यानी 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बाबर आजम ने पहले ही दिन शानदार शतक जड़ पाकिस्तान को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। बता दें, न्यूजीलैंड टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक समय में मेजबान पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट मात्र 48 रन पर गिरा दिए थे। अब्दुल्लाह शफीक 14 गेंदों में 7 रन, इमाम उल हक 38 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 24 रन और शान मसूद 10 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साउद शकील भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बनें।

हालांकि इसके बाद पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बाबर आजम के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। बता दें, मेजबान ने पहले टेस्ट के लिए मोहम्मद रिजवान को आराम दिया है जबकि उनकी जगह सरफराज अहमद को प्लेइंग XI में शामिल किया है। बाबर आजम और सरफराज अहमद ने काफी अच्छी साझेदारी की। इसी साझेदारी के बीच कप्तान बाबर आजम ने अपना शतक पूरा किया। यह उनका 9वां टेस्ट शतक है। आजम ने शानदार छक्का जड़ यह शतक पूरा किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 317 रन बना लिए हैं

बता दें, 110 रन पर चार विकेट गिरने के बाद सरफराज अहमद और बाबर आजम के बीच 5वें विकेट के लिए 196 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सरफराज अहमद ने 153 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 86 रन बनाए वही पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान बाबर आजम ने 277 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 161* रन बना लिए हैं। दूसरे दिन वो अपना दोहरा शतक पूरा करने को देखेंगे। पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 317 रन बना लिए है।

न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए जबकि टिम साउदी ने 1 विकेट झटका।

https://twitter.com/SteelyDan66/status/1607308402958700545?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1607308402958700545%7Ctwgr%5Ee56e9303b2f163ea8369c8f12d76047ada01222c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpak-vs-nz-twitter-reacts-as-babar-azam-leads-pakistan-fightback-on-day-1-in-karachi-test%2F

 

close whatsapp