टीम इंडिया में कुछ भी हो, कप्तान रोहित शर्मा को तो बस छुट्टियां मनाने से मतलब है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में कुछ भी हो, कप्तान रोहित शर्मा को तो बस छुट्टियां मनाने से मतलब है!

इन दिनों कप्तान रोहित शर्मा चल रहे हैं क्रिकेट से दूर।

Rohit Sharma With Family (Photo Source: Instagram)
Rohit Sharma With Family (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा, जहां इस साल यानी की 2022 में हिटमैन टीम इंडिया के लिए किसी भी प्रारूप में शतक नहीं लगा पाए। साथ ही वो बांग्लादेश के खिलाफ चोट के कारण टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए, लेकिन अब रोहित सारी टेंशन छोड़ छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं।

कब हो रही है कप्तान रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी?

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी, उसके बाद वो टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। वहीं अब हिटमैन की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है और वो लंका के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर नजर आने वाले हैं। लेकिन रोहित और विराट टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं इस बार।

कप्तान रोहित शर्मा अब मस्त है अपनी मस्ती में!

*इन दिनों कप्तान रोहित शर्मा चल रहे हैं क्रिकेट से दूर।
*वहीं कप्तान परिवार के साथ मना रहे हैं अब छुट्टियां।
*छुट्टियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें हिटमैन ने सोशल मीडियो पर डाली।
*अलग-अलग तस्वीरों में अपनी वाइफ और बेटी के साथ आए नजर।

रोहित शर्मा ने वाइफ के साथ ये तस्वीर की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

साथ ही हिटमैन ने बेटी के साथ डाला था क्यूट पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित लंका के खिलाफ वनडे सीरीज से करेंगे वापसी

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

close whatsapp