हरिस रउफ जल्द कर सकते हैं मैदान में वापसी; क्वाड इंजरी से उबरने के बाद शुरू कर दी है ट्रेनिंग
हरिस रउफ ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर ट्रेनिंग पर लौटने की जानकारी दी।
अद्यतन - Dec 31, 2022 2:03 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय जीत की लय में लौटने की हर संभव कोशिश कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से अपमानजनक हार झेलने के बाद पाकिस्तान इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रहा है।
इस घरेलू टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच कराची में खेला गया, जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने काफी सुधार दिखाया और वे एक और हार से बच निकले, क्योंकि यह टेस्ट ड्रॉ रहा। अब इस पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 2 जनवरी से कराची में खेला जाना है।
क्वाड इंजरी से उबरने के बाद हरिस रउफ ट्रेनिंग पर लौटे
जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 9 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान खेमें के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हरिस रउफ ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद अपना रिहैब पूरा कर चुके हैं और अब उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी भी शुरू कर दी है, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की है।
हरिस रउफ ने 30 दिसंबर को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जहां स्टार तेज गेंदबाज ट्रेनिंग के दौरान गेंद के साथ हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से एक्शन में जल्दी वापसी के संकेत दिए हैं। रउफ ने ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में लिखा: ‘रिहैब के बाद पहली किक #PakistanCricket #pcb🏏’
यहां देखिए हरिस रउफ की ट्रेनिंग का वीडियो –
First kick after Rehab #PakistanCricket #pcb 🏏 pic.twitter.com/xOBC1hJrIq
— Haris Rauf (@HarisRauf14) December 30, 2022
आपको बता दें, हरिस रउफ ने 1 दिसंबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू के बाद फील्डिंग करते हुए राउफ को अपनी जांघ को चोटिल कर दिया था, जिसके बाद उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा और फिर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से भी चूकना पड़ा। पीसीबी ने बाद में पुष्टि की कि रउफ के दाएं क्वाड में ग्रेड II स्ट्रेन है, जिसके कारण वह एक्शन से कुछ समय के लिए दूर रहेंगे।