पृथ्वी शॉ के भारतीय टीम में वापसी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ के भारतीय टीम में वापसी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ का समर्थन करते हुए कहा है कि चयनकर्ताओं और मुख्य कोच को इस शानदार खिलाड़ी का साथ देना चाहिए।

Prithvi Shaw and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)
Prithvi Shaw and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)

भले ही भारतीय टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बावजूद उनकी भारतीय टीम में वापसी को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी के साथ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ का समर्थन करते हुए कहा है कि चयनकर्ताओं और मुख्य कोच को इस शानदार खिलाड़ी का साथ देना चाहिए।

गौतम गंभीर का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को खेल के बारे में अच्छी तरह से समझाने के लिए कोच और चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से यह अपील की है कि उन्हें पृथ्वी शॉ का इस समय साथ देना चाहिए। बता दें, अंडर-19 भारतीय टीम के समय से ही द्रविड़ ने पृथ्वी शॉ को कोचिंग दी है।

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स में कहा कि, ‘कोचेस वहां क्यों ही है? चयनकर्ता आखिर कर क्या रहे हैं? उनका सिर्फ यही काम नहीं है कि खिलाड़ियों को खेल के लिए चयनित करें और उसके बाद सब चीजें उन्हीं पर छोड़ दें। हम सब जानते हैं कि पृथ्वी शॉ कितने टैलेंटेड खिलाड़ी है। मैं बस यही चाहता हूं कि वो शॉ को सही ट्रैक पर ले आए।’

टैलेंटेड खिलाड़ियों को आपको साथ देना चाहिए: गौतम गंभीर

पृथ्वी शॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वो टीम में हमेशा के लिए अपनी जगह बना लेंगे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उनके फॉर्म को लेकर भी सवाल उठता गया।

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, ‘ पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था आपको ऐसे टैलेंट का साथ देना चाहिए। जिंदगी में चुनौती आती है और जाती है लेकिन आपको भी इन खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। चयनकर्ताओं को और मैनेजमेंट को यह समझना चाहिए कि किसी खिलाड़ी को सही ट्रैक पर लाना कितना जरूरी है। मेरा साथ पृथ्वी शॉ के साथ हमेशा रहेगा।’

close whatsapp