गजब! पृथ्वी शॉ पार्टी में पोज दे रहे हैं, लेकिन साथी ऋषभ पंत के लिए ट्वीट तक नहीं किया
IPL में दिल्ली टीम में एक साथ खेलते हैं पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत।
अद्यतन - Jan 1, 2023 1:22 pm

युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम में साथ खेलते हैं, शॉ टीम के लिए बल्लेबाजी में ओपन करते हैं और पंत इस टीम की कप्तानी करते हैं। साथ ही दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती और कमाल का तालमेल भी देखने को मिलता है, लेकिन पंत के साथ हुए हादसे पर शॉ का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में वापसी का कोई अता-पता नहीं है
दूसरी ओर पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से कोई भी मैच खेले काफी समय हो गया है, वहीं अब उनकी वापसी को लेकर कोई बात नहीं होती है और जब किसी सीरीज की टीम आती है तो शॉ चयन ना होने पर अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हैं।
पृथ्वी शॉ कम से कम एक ट्वीट तो कर सकते थे ऋषभ पंत के लिए!
*IPL में दिल्ली टीम में एक साथ खेलते हैं पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत।
*लेकिन अभी तक शॉ ने नहीं किया पंत की सेहत के लिए एक भी ट्वीट।
*इंस्टाग्राम पर लगाई है नए साल की पार्टी वाली तस्वीर पृथ्वी शॉ ने।
*कप्तान रोहित शर्मा की तरफ से भी नहीं आया है कोई भी ट्वीट।
नए साल के मौके पर पृथ्वी शॉ ने जमकर की है पार्टी
ऋषभ पंत के परिवार की अस्पताल से आई तस्वीर सामने
वहीं अब पंत के परिवार की एक तस्वीर सामने आई है, ये तस्वीर अस्पताल की है और इस तस्वीर में पंत की माता जी और बहन नजर आ रही है साथ ही में क्रिकेटर नीतीश राणा भी हैं।