हमें नहीं पता था कि ऋषभ पंत कौन है, हमने बस इंसानियत के नाते उनकी जान बचाई: रजत - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमें नहीं पता था कि ऋषभ पंत कौन है, हमने बस इंसानियत के नाते उनकी जान बचाई: रजत

तमाम लोग यही दुआ कर रहे हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

Rishabh Pant (Image Source: Twitter)
Rishabh Pant (Image Source: Twitter)

30 दिसंबर को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत रुड़की के एक लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें इस सड़क हादसे में काफी चोट आई। इसके तुरंत बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

भले ही स्कैन के बाद उनकी सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई हो लेकिन पंत को ICU में भर्ती करा दिया गया था। बता दें, हरियाणा रोडवेज के एक बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की काफी मदद की और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया। इन दोनों के साथ रजत और निशु ने भी ऋषभ पंत का काफी ख्याल रखा और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया।

रजत और निशु ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि वो भारतीय खिलाड़ी को नहीं जानते थे लेकिन उन्होंने इंसानियत के नाते उनकी जान बचाने के लिए काफी मेहनत की। इन दोनों ने यह भी बताया कि उन्होंने क्रिकेटर को कपड़ों से ढका हुआ था और उसके बाद उन्हें सक्षम अस्पताल में ले गए।

NDTVस्पोर्ट्स के मुताबिक रजत ने कहा कि, ‘हमने उनको पहले देखा और उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। हमने उन्हें मदद दी। बस ड्राइवर सुशील और कंडक्टर ने 108 पर कॉल किया और मदद मांगी। हमें नहीं पता था कि वो कौन है और हमने इंसानियत के नाते यह काम किया। पंत की जान बचाने के लिए हमने उन्हें कपड़ों से ढक दिया उसके बाद हमने एंबुलेंस के जरिए पंत को सक्षम अस्पताल भेजा।’

बची हुई सारी चीजें जल गई थी: रजत

रजत ने आगे कहा कि, ‘सभी चीजें बची हुई जल गई थी।’

बता दें, जैसे ही कार दिल्ली देहरादून हाईवे के डिवाइडर में लड़ी उसने आग पकड़ ली। रिपोर्ट्स की माने तो कार से बाहर निकलने के लिए ऋषभ पंत ने गाड़ी का शीशा तोड़ा जिसकी वजह से उन्हें काफी चोट लगी। BCCI ने इस बात का खुलासा किया कि उनके माथे पर दो कट आए थे, घुटने में भी चोट लग गई थी और हाथ में भी काफी चोटें आई थी।

फिलहाल तो भारतीय क्रिकेटर काफी अच्छी स्थिति में है और खतरे से बाहर है। तमाम लोग यही दुआ कर रहे हैं कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं। इसी के साथ उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की है कि उनकी सरकार इस क्रिकेटर को तेजी से ठीक होने के लिए सारी चीजों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

close whatsapp