‘उन्होंने बहुत फायदा उठाया है…’- स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर बुरी तरह भड़के पार्थिव पटेल
तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - मार्च 3, 2023 2:24 अपराह्न

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। भारत दूसरी पारी में 163 रन पर ऑल आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए मात्र 76 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस लक्ष्य को कंगारू टीम ने बेहद ही आसानी से अपने नाम कर लिया। इस बीच मैच में स्टीव स्मिथ द्वारा लिए गए DRS को लेकर पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिए हैं।
स्टीव स्मिथ पर बुरी तरह बिगड़े पार्थिव पटेल
तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पारी के दौरान हमने देखा था कि, ऑस्ट्रेलिया के विकेट-कीपर एलेक्स कैरी बार-बार स्टंप को उखाड़ते हुए नजर आ रहे थे। स्टीव स्मिथ भी जिसके उपरांत बार-बार DRS लेते हुए नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया द्वारा लिया गया रिव्यू सीधा तीसरे अंपायर के पास जाता था।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने इस पूरे मामले पर राय देते हुए कहा कि, स्टीव स्मिथ इस पूरे चीज का फायदा उठाते हुए नजर आए हैं। यह नियम रिव्यू लेने वाली टीम को बहुत फायदा करती है। जिसके चलते नियम में थोड़े बदलाव करने की जरूरत है।
क्रिकबज पर बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, ‘स्टीव स्मिथ इस बात से वाकिफ हैं और उन्होंने खामियों का फायदा उठाया है। ऑन फील्ड अंपायर को तीसरे अंपायर के पास जाने से बचना चाहिए अगर वह सुनिश्चित है कि स्टंपिंग होने पर यह आउट नहीं है।’
पार्थिव पटेल ने आगे कहा, ‘सबसे अच्छा समाधान यह है कि टीवी अंपायर को स्टंपिंग के लिए रिव्यू तभी करनी चाहिए जब वहां स्टंपिंग का कोई चांस हो। जब तक कप्तान रिव्यू का विकल्प नहीं चुनता तब तक पीछे से पकड़े गए कैच को चेक नहीं किया जाना चाहिए।’