टीम इंडिया में वापसी के बाद बदले पृथ्वी शॉ के तेवर, इंस्टाग्राम पर दिखाया एटीट्यूड!
टीम इंडिया का हुआ है ऐलान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए।
अद्यतन - Jan 14, 2023 11:27 am

कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, ऐसा ही कुछ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ हुआ है इस बार। घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले शॉ की टीम इंडिया में वापसी हो गई है, जिसके बाद अचानक से इस खिलाड़ी के तेवर पूरे बदल गए और जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया देने में लगा है।
पृथ्वी शॉ ने रणजी मैच में की थी रनों की बारिश
वैसे तो पृथ्वी शॉ लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे थे, लेकिन हाल ही आसाम के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला था रणजी मैच में और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा शतक जड़ दिया था। जिसके बाद से उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था, साथ ही सभी को लग रहा था कि ऑस्ट्रोलिया के खिलाफ उनका टेस्ट सीरीज में चयन होगा, लेकिन वो टी20 टीम में चुने गए हैं।
क्या तेवर बदले हैं भाई पृथ्वी शॉ के अचानक से!
*टीम इंडिया का हुआ है ऐलान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए।
*जहां इस टीम में पृथ्वी शॉ का भी हुआ है चयन, लंबे समय बाद हो रही है वापसी।
*वापसी की खबर मिलते ही खुश हुए शॉ, इंस्टाग्राम इस्टोरी पर बदला उनका पूरा मूड।
*अब हंसते हुए चेहरे के साथ लगा रहे हैं स्टोरी, फैन्स से पूछ रहे हैं कई सवाल।
इंस्टाग्राम पर अब एक दम खुशी वाली स्टोरी लगा रहे हैं पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार