तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम का धमाकेदार स्वागत, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम का धमाकेदार स्वागत, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम लंका के खिलाफ लगातार 2 वऩडे मैच जीतकर सीरीज में अजय बढ़त बना चुकी है। वहीं दूसरी ओर अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिर वनडे मैच होना है, जिसके लिए टीम इंडिया का तिरुवनंतपुरम में कमाल का स्वागत हुआ है।

भारतीय टीम ने जीती साल की पहली टी20 सीरीज भी

वहीं इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी, उस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने ती थी। टीम इंडिया ने वो सीरीज लंका के खिलाफ 2-1 से जीती थी, जिसके बाद हार्दिक की जमकर तारीफ भी हुई थी।

ऐसा स्वागत नहीं देखा होगा आपने भारतीय टीम का

*टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच।
*तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा मैच, दोनों टीमें पहुंच गई है।
*वहीं तिरुवनंतपुरम के होटल में टीम इंडिया का हुआ बेहद शानदार स्वागत।
*वहां के कल्चर के हिसाब से एक-एक खिलाड़ी का किया गया शानदार स्वागत।

भारतीय टीम के स्वागत के वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

केएल राहुल रहे थे दूसरे वनडे के हीरो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

राहुल द्रविड़ नहींं हैं टीम इंडिया के साथ मौजूद

दूसरी ओर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ आखिरी वनडे मैच के लिए टीम इंडिया के साथ मौजूद नहीं रहेंगे, दूसरे वनडे के बाद द्रविड़ की तबीयत खराब हो गई थी और वो कोलकाता से सीधे बैंगलोर के लिए रवाना हो गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

close whatsapp