बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी: इरफान पठान ने सरफराज खान के बजाए सूर्यकुमार यादव के चुने जाने पर सेलेक्टर्स को दी सलाह
पहली बार सूर्यकुमार यादव को भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
अद्यतन - Jan 15, 2023 5:55 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 जनवरी की देर रात बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में पहली बार नंबर वन टी-20 बैट्समैन सूर्यकुमार यादव को टेस्ट काॅल अप दिया गया है।
बता दें कि इस सीरीज में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों के बिना ही खेलती हुई नजर आएगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की घोषणा होने से पहले क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस की इस बाद की आशा कर रहे थे कि घरेलू क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशहूर सरफराज खान को मौका मिलेगा।
लेकिन एक बार फिर फैंस समेत एक्सपर्ट्स के हाथ निराशा लगी। तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और टी-20 विश्व कप विजेता खिलाड़ी इरफान पठान ने भारतीय चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।
इरफान ने इंडियन सिलेक्टरों पर साधा निशाना
बता दें कि भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने इंडियन टीम के सिलेक्टरों पर निशान साधते हुए सरफराज खान के समर्थन में एक ट्वीट किया है। इरफान ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि टेस्ट टीम में चयन के लिए रणजी ट्राॅफी में प्रदर्शन पहला मापदंड होना चाहिए।
Ranji trophy performances should be the first criteria for test selections!
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 14, 2023
वहीं आपको सरफराज खान के बारे में बताएं तो वह घरेलू क्रिकेट में पिछले तीन सालों से लगातार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। रणजी ट्राॅफी सीजन 2019-20 में 154.66 की औसत से 928 रन, 2021-22 में 112.75 की औसत से 983 और जारी 2022-23 सीजन में 107.75 की औसत से 431 रन अभी तक बना चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रवि अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।