IND v SL Dream 11 Prediction: पहले वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 और ड्रीम 11, टिप्स यहां जानिए
जसप्रीत बुमराह इस वनडे सीरीज से रहेंगे बाहर।
अद्यतन - Jan 10, 2023 1:20 pm

T20I सीरीज जीतने के बाद, भारत (IND) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (10 जनवरी) को तीन मैचों की सीरीज के पहले ODI में श्रीलंका (SL) की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे, जो हाल ही में समाप्त हुई T20I सीरीज से बाहर थे। श्रेयस अय्यर के साथ विराट कोहली और केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है। ये तीनों ही खिलाड़ी T20I सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे।
हार्दिक पांड्या, जिन्होंने T20I सीरीज में टीम का नेतृत्व किया था, उनको इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है और उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल जुलाई में वनडे मैच खेला था। गेंदबाजी की बात करें तो टीम में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह दोनों शामिल हैं। ये दोनों T20I सीरीज का भी हिस्सा थे। इन दोनों के अलावा टीम में दो अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी हैं। शमी ने अपना आखिरी वनडे पिछले साल जुलाई में खेला था। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव टीम में दो बेहतरीन स्पिनर भी हैं।
वहीं श्रीलंकाई टीम की बात करें तो भानुका राजपक्षे और नुवान तुषारा को केवल T20I सीरीज के लिए चुना गया था और उनकी जगह वनडे सीरीज के लिए जेफ्री वांडरसे और नुवानिडु फर्नांडो को टीम में रखा गया है। वांडरसे और फर्नांडो दोनों ने अभी तक श्रीलंका के लिए वनडे में डेब्यू नहीं किया है। श्रीलंका शायद उसी प्लेयर्स के साथ इस वनडे मैच में खेलेगी जिन्होंने आखिरी T20I खेला था।
मैच जानकारी (MATCH DETAILS)
मुकाबला- भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे