IND vs SL: शुभमन गिल ने जड़ा अपने करियर का दूसरा वनडे शतक तो फैंस ने कहा ये है इस फाॅर्मेट का तूफानी बल्लेबाज है - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: शुभमन गिल ने जड़ा अपने करियर का दूसरा वनडे शतक तो फैंस ने कहा ये है इस फाॅर्मेट का तूफानी बल्लेबाज है

शुभमन गिल ने इस मैच में 116 रनों की पारी खेली।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच इस समय तिरुवनन्तपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। मैच में टाॅस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और रोहित शर्मा के इस फैसले को खुद उन्होंने और युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक दम सही कर दिखाया है।

बता दें कि पहले तो दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत शुरूआत दिलाई, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगा दिया है। बता दें कि गिल की इस पारी के बाद ट्विटर पर फैंस इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस मैच में ओपनर शुभमन गिल शुरू से ही सेट नजर आए और श्रीलंकाई गेंदबाजो पर शुरू से ही दबाव बना के रखा। तीसरे वनडे मैच में गिल ने 89 गेंदों में अपने वनडे क्रिकेट का दूसरा शतक पूरा किया है। गौरतलब है कि मैच में गिल 97 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान गिल ने 14 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

दूसरी तरफ भारत इस मैच में एक बड़े टारगेट की ओर बढ़ रही है। कप्तान रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय 58 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खैर देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया इस तीसरे वनडे मैच को जीतकर श्रीलंका का वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया करती है या नहीं।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव , वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज।

देंखे फैंस ने गिल के शतक पर किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/cricloversarvsh/status/1614572540047032320?s=20&t=tuxlvHRqN2X4zafvzKmWDw

https://twitter.com/cricmohit01/status/1614567790551400449?s=20&t=ttfp6RCHsug0V7fRfzLEtQ

close whatsapp