Viacom18 ने जीते महिला आईपीएल (WIPL) के मीडिया राइट्स; एक मैच की कीमत कर देगी आपको हैरान
महिला आईपीएल (WIPL) के पहले संस्करण में कथित तौर पर 22 मैच खेले जाएंगे।
अद्यतन - Jan 16, 2023 1:19 pm

महिला इंडियन प्रीमियर लीग (महिला आईपीएल) के पहले संस्करण से पहले मीडिया अधिकारों के लिए नीलामी मुंबई के आलीशान ताज सांताक्रूज में 16 जनवरी को आयोजित की गई। कथित तौर पर डिज्नी+स्टार, सोनी-जी, Viacom18, अमेज़न प्राइम, फैनकोड, टाइम्स इंटरनेट, गूगल और डिस्कवरी ने महिला आईपीएल (WIPL) के लिए मीडिया अधिकार के टेंडर लिए थे।
इस बीच, 16 जनवरी भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक इतिहास दिन है, क्योंकि Viacom18 ने नीलामी में सभी प्रतिद्विंदियों को पछाड़ते हुए पांच साल (2023-27) के लिए महिला आईपीएल (WIPL) के मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं, और वो भी सभी की सोच से परे पैसा देकर मीडिया अधिकार जीते हैं।
951 करोड़ रुपये में बीके महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार
दरअसल, नेटवर्क-18 के स्वामित्व वाले मीडिया हाउस वायाकॉम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 951 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जिसका मतलब है कि ब्रॉडकास्टर अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए बीसीसीआई को प्रति मैच 7.09 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। यह खबर महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी है, क्योंकि यह उनके विकास में बड़ी भूमिका निभाने वाला है, जिसकी पुष्टि खुद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्विटर पर की है।
जय शाह ने ट्विटर पर लिखा: ‘महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार जीतने के लिए वायाकॉम18 को बधाई। बीसीसीआई और बीसीसीआई महिला में विश्वास दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। वायाकॉम ने 951 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जिसका मतलब अगले 5 साल (2023-27) के लिए प्रति मैच कीमत 7.09 करोड़ रुपये है। यह महिला क्रिकेट 🙏🇮🇳 के लिए बहुत बड़ा कदम है।
सैलरी में समानता के बाद महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिए आज की बोली एक और ऐतिहासिक संदेश है। यह भारत में महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा और निर्णायक कदम है, जो सभी उम्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह सचमुच भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक नया सवेरा है!’
After pay equity, today's bidding for media rights for Women's IPL marks another historic mandate. It's a big and decisive step for empowerment of women's cricket in India, which will ensure participation of women from all ages. A new dawn indeed! #WIPL @ICC @BCCIWomen
— Jay Shah (@JayShah) January 16, 2023
आपको बता दें, महिला आईपीएल (WIPL) के पहले संस्करण में कथित तौर पर 22 मैच खेले जाएंगे और सभी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। WIPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के शुरुआत में होगी, लेकिन इन सबसे पहले फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक का टेंडर 25 जनवरी को खुलेगा।