सेक्सटिंग स्कैंडल सामने आने के बाद भी काफी कूल मूड में नजर आ रहे हैं बाबर आजम
इससे पहले बाबर आजम पर यौन उत्पीड़न करने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था।
अद्यतन - Jan 17, 2023 10:06 am

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। वह पहले से ही अपनी कप्तानी और पाकिस्तान टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर मुश्किल में हैं, और अब वह एक नए विवाद में उलझ गए हैं, क्योंकि उनकी एक लड़की के साथ अश्लील चैट ऑनलाइन वायरल हो गई हैं।
बाबर आजम की प्राइवेट तस्वीरें, ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो के स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है, जिसमें यह भी दावा किया जा रहा है कि कप्तान एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर की प्रेमिका के साथ ‘सेक्सटिंग’ कर रहा हैं। हालांकि, ऑनलाइन वायरल वीडियो और तस्वीरों की प्रामाणिकता स्पष्ट नहीं है, जहां बाबर एक महिला के साथ बिना शर्ट के अश्लील चैट करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए वायरल कंटेंट
https://twitter.com/niiravmodi/status/1614709104949465088?
इस बीच, खबरों में यह भी दावा किया गया है कि बाबर आजम ने उस लड़की से वादा किया कि अगर वह उसके साथ सेक्सटिंग करती रही, तो पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में उसके प्रेमी का स्थान सुरक्षित रहेगा। जिसके बाद कई लोगों का मानना हैं कि ये वायरल मटेरियल रियल है और वे बाबर की जमकर आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग पाकिस्तान के कप्तान के सपोर्ट में खड़े हैं, और कह रहे हैं कि यह बाबर के खिलाफ सोची-समझी साजिश है।
खैर, इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस विवाद को लेकर बाबर आजम बिल्कुल भी चिंतित नहीं लग रहे हैं। दरअसल, बाबर के सेक्सटिंग स्कैंडल की खबर सामने आने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी कप्तान ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि वह इन अफवाहों से परेशान हैं। बाबर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा: “खुश होने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता।”
यहां देखिए सेक्सटिंग स्कैंडल के बाद बाबर आजम की पहली सोशल मीडिया पोस्ट
Doesn't take too much to be happy ☺️ pic.twitter.com/udKmZTHl6V
— Babar Azam (@babarazam258) January 16, 2023
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब बाबर को लेकर इस प्रकार की खबरें सामने आई है, क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज पर हमीजा मुख्तार नाम की महिला को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया था। हमीजा ने बाबर पर उसका यौन उत्पीड़न करने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, इस बार चीजें थोड़ी गंभीर है, लेकिन बाबर अपनी पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को बता रहे हैं कि उन्हें इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।