‘यह भारतीय घरेलू क्रिकेट का अपमान है’ सरफराज खान को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भड़के वेंकटेश प्रसाद
रणजी ट्राॅफी में दिल्ली बनाम मुंबई मैच में एक और शतक लगा चुके हैं सरफराज खान।
अद्यतन - जनवरी 18, 2023 12:23 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम में मौका न मिलने के बावजूद सरफराज खान का बल्ला घरेलू क्रिकेट में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि जारी रणजी ट्राॅफी में मुंबई के सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है। रणजी क्रिकेट में रिकाॅर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद भी उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में नहीं हुआ है।
बता दें कि रणजी ट्राॅफी 2022-23 के एलीट ग्रुप बी में मुंबई बनाम दिल्ली के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सरफराज खान ने एक और शतक जड़ दिया है। बता दें कि जब मुंबई मैच में 293 रन पर बाॅल आउट हुई तो उस समय सरफराज खान 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 125 रन बना चुके थे।
तो वहीं सरफराज खान की इस बेहतरीन पारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट लिखी जाने लगी। लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सरफराज खान के टीम इंडिया में न चुने जाने से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
सरफराज खान के समर्थन में खड़े हुए वेंकटेश प्रसाद
बता दें कि पूर्व दिग्गज गेंदबाज सरफराज खान के समर्थन में खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि बीसीसीआई के घरेलू ट्विटर हैंडल पर सरफराज खान के शतक को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई। तो इसके बाद बीसीसीआई के इस ट्वीट की रिट्वीट करते हुए वेंकटेस प्रसाद ने कहा है कि यह भारतीय घरेलू क्रिकेट का अपमान है।
वेंकटेश ने लिखा, 3 ब्लॉकबस्टर घरेलू सीजन के बावजूद टेस्ट टीम में उनका न होना न केवल सरफराज खान के लिए गलत है, बल्कि यह घरेलू क्रिकेट का एक अपमान है, जैसे कि इस प्लेटफाॅर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह रन बनाने के लिए फिट है। जहां तक शरीर के वजन की बात है तो कई ऐसे हैं जिनका वजन अधिक है।
Not having him in the Test Team despite 3 blockbuster domestic seasons is not only unfair on Sarfaraz Khan, but it’s an abuse to domestic cricket,almost as if this platform doesn’t matter. And he is FIT to score those runs. As far as body weight goes, there are many with more kgs https://t.co/kenO5uOlSp
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) January 17, 2023