जाने कौन हैं नुवान सेनेविरत्ने? भारत की हर एक जीत में रहती है इनकी महत्वपूर्ण भूमिका
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कई विशेषज्ञों को धन्यवाद कहा जिसमें नुवान सेनेविरत्ने का नाम भी शामिल था।
अद्यतन - जनवरी 18, 2023 9:02 अपराह्न

भारतीय टीम का 2023 सत्र काफी शानदार तरीके से शुरू हुआ। उन्होंने श्रीलंका को तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी। यही नहीं इसी टीम के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। आज यानी 18 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी शुरू हो चुकी है।
बता दें, भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2023 में अभी तक दो शतक जड़ दिए है। भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में कोहली और शुभमन गिल की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका के ऊपर 317 रन से जीत दर्ज की। इन दोनों ने थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने की जमकर तारीफ की । बता दें, नुवान सेनेविरत्ने भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ हैं।
नुवान सेनेविरत्ने श्रीलंका के हैं और उनका जीवन काफी साधारण रहा है। क्रिकेट जनरलिस्ट रेक्स क्लिमेंटाइन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नुवान सेनेविरत्ने के मुश्किल सफर की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि नुवान सेनेविरत्ने पहले श्रीलंका के सपोर्ट स्टाफ में सहायक फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किए गए थे जहां पर उनकी काबिलियत भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने परखी।
रेक्स क्लिमेंटाइन का यह रहा ट्वीट:
India’s coaching staff is entirely local, except for one guy. Nuwan Seneviratna, better known as ‘Bauwa’. He’d played bit of cricket and was running a school van service. After morning drops he’d kill time at NCC where SL ‘A’ team trained. He would help their fielding drills. 👇 pic.twitter.com/vPuyV34cS2
— Rex Clementine (@RexClementine) January 18, 2023
क्रिकेट पत्रकार ने ट्वीट किया कि, ‘नुवान को पहले सहायक फील्डिंग कोच के रूप में कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था। उनके जिम का शेड्यूल बहुत ही थकान भरा रहता था। वो सुबह 2 घंटा जिम करते थे और दिन में 2 घंटा। सीनियर टीम के कोच ग्राहम फोर्ड ने देखा कि वो थ्रो काफी तेजी से फेंकते हैं।’
Nuwan’s speciality was being left-handed. Life was smooth traveling the world. Then, India landed in Colombo in 2017. Kohli spotted Nuwan’s skill set and sent word. BCCI came calling. They offered him ten times what SLC was giving, a deal he couldn’t resist.
That’s a kutty story,— Rex Clementine (@RexClementine) January 18, 2023
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कई विशेषज्ञों को धन्यवाद कहा जिसमें नुवान सेनेविरत्ने का नाम भी शामिल था।
कोहली ने कहा कि, ‘ये हैं रघु, दया और नुवान जो हमें रोज 145 केएमपीएच, 150 केएमपीएच की गति से चुनौती देते थे। अभ्यास सत्र काफी थकान भरा रहता था। लेकिन इन तीनों की वजह से हम अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं। हमारे सफल होने के पीछे इनका बहुत बड़ा रोल है। इसी वजह से सभी को इनके चेहरे याद होने चाहिए और इनका नाम भी, सबको शुक्रिया।’