IND vs NZ: अच्छा! तो इस वजह से मोहम्मद शमी हमेशा रहते हैं फिट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: अच्छा! तो इस वजह से मोहम्मद शमी हमेशा रहते हैं फिट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मोहम्मद शमी और कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई।

Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)
Mohammed Shami (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया कि अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए वो अभ्यास सत्र से ज्यादा मुकाबला खेलने के लिए इच्छुक रहते हैं। बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी और कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई।

मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। यही नहीं उन्होंने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। मोहम्मद शमी ने कहा कि वो अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अभ्यास सत्र से ज्यादा मुकाबला खेलना पसंद करते हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मोहम्मद शमी ने कहा कि, ‘मैं हमेशा अभ्यास से ज्यादा मुकाबला खेलना पसंद करता हूं। अगर आपको बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलने चाहिए। वर्कलोड भी सही तरह से मैनेज हो जाएगा अगर आप उसे सही तरह से संभाल पाए तो। मैं बस यही दुआ करता हूं कि वर्ल्ड कप तक सभी मुख्य खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहें।’

वर्ल्ड कप से पहले हमें अभी भी काफी मैच खेलने हैं: मोहम्मद शमी

बता दें, इसी साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और सभी टीमें इस शानदार टूर्नामेंट के लिए अभी से काफी मेहनत कर रही है।

शमी ने आगे कहा कि, ‘वर्ल्ड कप को होने में अभी भी काफी समय है और उससे पहले हमें कई मुकाबले खेलने हैं। इन मुकाबलों को खेलने के बाद हमें यह भी पता चल जाएगा कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है।’

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

close whatsapp