अपने ‘स्वार्थ’ के चक्कर में और खुद को बचाने के लिए विराट कोहली ने इशान किशन को आउट करवाया!
तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - जनवरी 24, 2023 4:48 अपराह्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इस शानदार वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने काफी शानदार शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने 78 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। हालांकि इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन काफी खराब तरीके से रनआउट हुए।
मुकाबले के 35 ओवर में इशान किशन ने जैकब डफी की एक गेंद पर आराम से अपना शॉट खेला और उसके बाद उन्होंने एक रन के लिए दौड़ लगाई। नॉन स्ट्राइकर एंड में विराट कोहली मौजूद थे। किशन ने पहले रन लेने के लिए हामी भरी लेकिन जब उन्होंने गेंद को फील्डर के हाथ में देखा तो उन्होंने कोहली को रन लेने के लिए मना किया। कोहली तब तक आधी क्रीज़ तक पहुंच चुके थे और उनका वापस नॉन स्ट्राइकर एंड में पहुंचना काफी मुश्किल था।
दोनों बल्लेबाज एक ही समय में बल्लेबाजी छोर पर खड़े हो गए और इसी वजह से किशन को अपना विकेट गंवाना पड़ा। वो भी मायूस होकर वापस पवेलियन लौटे।
#INDVNZ #3RDODI #ishankishan #Viratkohli Ishan Kishan virat kohli run out pic.twitter.com/ChU8VlKtJV
— Ankush Chauhan (@AnkushC35642587) January 24, 2023
किशन ने इस मुकाबले में 24 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए जबकि विराट कोहली 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
Ishaan Kishan should understand that Virat kohli sirf apne pasandida batsman (Rohit Sharma) ke liye hi run out hota hai. #IndianCricketTeam #IndvsNZ3rdODI #ViratKohli #RohitSharma𓃵 #ishankishan #runout
— Chetan Parekh (@chetanP28) January 24, 2023
run out for a wrong call #ishankishan Better luck next time 🥲#ishankishan #ViratKohli #RohitSharma𓃵 #IndvsNZ3rdODI #INDvsNZL pic.twitter.com/vmCdFqSg6U
— Harish Gangadia (@ViralHarsh74) January 24, 2023
Did @ishankishan51 right or wrong?#INDvNZ #Cricket #ODI #Series #Tournament #Sportzcraazy #Followus #Comment #IshanKishan #Hitman #ViratKohli pic.twitter.com/Rh9cvvTZaZ
— SportzCraazy (@sportzcraazy) January 24, 2023
This run out will help #IshanKishan achieve more clarity in his life and batting.
He would know when to call and when to not becaz #ViratKolhi is gonna come whenever u call him.@ishankishan51 @imVkohli #IndvsNZ— Neutral Odisha News (@NeutralOdisha) January 24, 2023
WATCH: Ishan Kishan seemingly sacrifices his wicket for senior Virat Kohli; gets run-out for 17 #IshanKishan #ViratKohli #INDvsNZ #NZvsIND https://t.co/fIcdsyC3Dn pic.twitter.com/UuuMKjRbt9
— Times Now Sports (@timesnowsports) January 24, 2023
https://twitter.com/roshan_singh18/status/1617832702677483522?s=20&t=XNtj8am2bGJiKABA1kXHRQ
तीसरे और अंतिम वनडे के लिए यह रही दोनों टीमें:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड:
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर