फिर दिखाई दी सूर्यकुमार यादव की चमक, जीता ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड  - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर दिखाई दी सूर्यकुमार यादव की चमक, जीता ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड 

सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 908 टी-20 रेटिंग पाॅइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी है।

Suryakumar Yadav (Image Source: Getty Images)
Suryakumar Yadav (Image Source: Getty Images)

बहुत की कम समय में वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम कमाने वाले टीम इंडिया के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि उन्हें 2022 का मैन टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवाॅर्ड से नवाजा गया है।

बता दें कि इस रेस में सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के जोस बटलर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से कड़ी टक्कर मिल रही थी, लेकिन सूर्या की चमक के आगे सब फीके पड़ते हुए नजर आए और उन्होंने यह अवाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका टीम के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बाद नया मिस्टर 360 माना जा रहा है। तो वहीं वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 908 टी-20 रैंकिंग पाॅइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बता दें कि अब सूर्यकुमार यादव 27 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

30 साल की उम्र में सूर्या ने किया था भारत के लिए डेब्यू

बता दें कि जब क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होते है तो सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 30 साल की उम्र में टी-20 डेब्यू किया है। तो वहीं 14 मार्च, 2021 को अपने पहले ही मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के सामने सूर्यकुमार यादव ने ऐसी चमक बिखेरी कि वह अब तक बरकरार है।

गौरतलब है कि नंबर वन टी-20 बैट्समैन सूर्यकुमार यादव भारत के लिए अब तक 20 वनडे और 45 टी-20 मैच खेल चुके है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 433 और 1578 रन बनाए हैं। साथ ही टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं।

इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन करने के चलते उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका भी मिल गया है। बता दें कि 9 फरवरी से शुरू हो रही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले दो मैचों के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

close whatsapp