100 रन नहीं हो पा रहे थे चेज, लेकिन फिर भी हार्दिक पांड्या की हंसी छूट रही थी भरे मैदान में!
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच टीम इंडिया मुश्किल से जीती।
अद्यतन - जनवरी 30, 2023 2:42 अपराह्न

टीम इंडिया के लिए टी-20 प्रारूप में कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या की अब धीरे-धीरे पोल खुलती जा रही है, भले ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए कप्तानी का आगाज शानदार किया था। लेकिन अब उनकी कड़ी परीक्षा हो रही है और उनकी कप्तानी में टीम को जीत दर्ज करने के लिए जोर लगाना पड़ा रहा है।
हार्दिक पांड्या को लगातार दी जा रही है टीम की कप्तानी
दूसरी ओर इस साल टीम इंडिया ने 2 टी20 सीरीज खेली है, पहली लंका के खिलाफ थी और दूसरी न्यूजीलैंड के खिलाफ। इन दोनों ही सीरीज में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी गई, वहीं बताया ये गया कि रोहित को अभी टी20 से आराम दिया जा रहा है।
मुश्किल से मिली जीत के बाद भी हार्दिक पांड्या हंस रहे थे
*न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच टीम इंडिया मुश्किल से जीती।
*100 रनों के टारगेट का पीछा करने में टीम इंडिया के छूटे पसीने।
*आखिरी ओवर तक गया मैच, हार्दिक और सूर्यकुमार रहे पिच पर मौजूद।
*इस जीत के बाद भी हार्दिक की छूट रही थी हंसी, वीडियो आया सामने।
हार्दिक पांड्या का ये वीडियो आया सामने मैच खत्म होने के बाद
अंडर -19 महिला टीम को मिली खास बधाई
दूसरी ओर कल भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने कल एक बड़ा इतिहास रचा, जहां इस टीम ने अंडर19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और उसके बाद सीनियर पुरूष टीम इंडिया ने महिला टीम की जीत पर खास वीडियो बनाया।