WPL 2023: पहले सीजन के लिए मैच वेन्यू हुए फाइनल, ब्रेबोर्न में एलिमिनेटर तो डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल- रिपोर्ट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: पहले सीजन के लिए मैच वेन्यू हुए फाइनल, ब्रेबोर्न में एलिमिनेटर तो डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल- रिपोर्ट्स

बीसीसीआई पूरे वूमेन प्रीमियर लीग को दो स्टेडियमों में आयोजित करवाने पर विचार कर रही है।

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)
Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)

वूमेन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू होने के लिए एक दम तैयार है। बता दें कि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पहला मैच 4 मार्च को मुंबई और अहमदाबाद के बीच खेला जा सकता है।

साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऐतिहासिक वूमेन प्रीमियर लीग के पहले मैच को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आजोजित करवाने का विचार कर रहा है। इसके अलावा पूरे सीजन को डीवाई पाटिल स्टेडियम के अलावा सीसीआई, ब्रेबोर्न स्टेडिमय में करवाने पर भी योजना चल रही है।

क्योंकि 17 जनवरी को वानखेडे़ मुंबई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच 17 मार्च को खेला जाना है इसलिए बोर्ड ने उस ग्राउंड पर वूमेन प्रीमियर लीग के किसी भी मैच को ना आयोजित करने का प्लान बनाया है।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच हो सकता है WPL का पहला मैच

दूसरी तरफ वूमेन प्रीमियर लीग का दूसरा मैच पांच मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में बैंगलोर और दिल्ली के बीच खेला जा सकता है। तो वहीं लीग का पहला मैच अंबानी बनाम अडानी की टीमों यानि मुंबई और अहमदाबाद के बीच खेला जा सकता है। बता दें कि वूमेन प्रीमियर लीग में सभी पांच टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने ही खरीदा है।

तो वहीं आखिरी समय में टूर्नामेंट के आयोजन में कोई परेशानी ना हो इसके लिए बीसीसीआई ने 3 फरवरी को सभी पांच फ्रेंचाइजी के स्टेकहोल्डर्स को मुंबई बुलाया है और उन सभी से जरूरी दस्तावेज साइन कराए गए हैं।

वूमेन प्रीमियर लीग का शेड्यूल:

बता दें कि पांच टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें से 22 लीग मैचों के अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच शामिल हैं। पाॅइंट टेबल में टाॅप में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसके बाद ही दूसरे फाइनलिस्ट टीम के बारे में पता चलेगा।

close whatsapp