टीम इंडिया में अपनी जगह बचाने के लिए खूब मेहनत करने में लगे हैं केएल राहुल!
9 फरवरी से खेला जाएगा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - फरवरी 6, 2023 5:03 अपराह्न

जल्द ही इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, वहीं इस सीरीज में केएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा छोटे से ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। साथ ही इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया हर दिन अभ्यास करने में लगी हुई है, जिसके वीडियो हर दिन सामने आ रहे हैं।
केएल राहुल कब कर रहे हैं मैदान पर वापसी?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 3 दिन बाद टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी, सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से शुरू होगा और इस मैच से ही केएल राहुल क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दोनों टीमों के बीच पहले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी।
कड़ी मेहनत करने में लगे हैं इन दिनों केएल राहुल
*9 फरवरी से खेला जाएगा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच।
*इसी को लेकर नागपुर में अभ्यास कर रही है टीम इंडिया, यहीं होगा मैच।
*अभ्यास से जुड़ी रील की केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर।
*रील वीडियो में केएल कड़ा अभ्यास करते हुए आ रहे हैं नजर।
केएल राहुल ने अभ्यास की रील की इंस्टा पर शेयर
क्यों ब्रेक पर गया था टीम इंडिया का ये बल्लेबाज?
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज से केएल राहुल दूर थे, राहुल ने अपनी शादी के लिए ब्रेक लिया था और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के संग शादी रचाई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और कपल ने भी कुछ पोस्ट शेयर किया थे।