IND vs AUS: अगर केएल राहुल को बड़ा स्कोर बनाना है तो उन्हें.... : पूर्व गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज को दी महत्वपूर्ण सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: अगर केएल राहुल को बड़ा स्कोर बनाना है तो उन्हें…. : पूर्व गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज को दी महत्वपूर्ण सलाह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।

KL Rahul and Harbhajan Singh (Pic Source-Twitter)
KL Rahul and Harbhajan Singh (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने केएल राहुल के बल्लेबाजी रवैये की जमकर आलोचना की है। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 71 गेंदें खेलते हुए मात्र एक चौका जड़ा था।

केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि एक खराब शॉट खेलने की वजह से खेल रहा हूं अपना विकेट गंवा बैठे।

हरभजन सिंह का मानना है कि केएल राहुल को काफी सकारात्मक तरीके से अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए थी। पूर्व गेंदबाज की मानें तो इससे राहुल का आत्मविश्वास पहले से काफी बेहतर होता।

हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में बात करते हुए कहा कि, ‘केएल राहुल इस बात को लेकर काफी निराश होंगे कि वो ज्यादा समय ले रहे थे। मुझे लगता है कि अगर उन्होंने आक्रामक रवैये से खेला होता तो वो ज्यादा रन बना सकते थे। मुझे लगता है कि अगर दूसरी पारी ने उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो वो अपने आत्मविश्वास के लिए बड़ा स्कोर जरूर बनाएंगे।’

मैं दुआ कर रहा हूं कि इस पिच में भारत 300 से 350 का स्कोर बनाए: हरभजन सिंह

भारतीय पारी को लेकर हरभजन सिंह ने आगे कहा कि मेजबान अपनी पहली पारी में 300 से ज्यादा का स्कोर बना सकती हैं और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक भारतीय स्पिनर्स के सामने कंगारू टीम को दूसरी पारी में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेगी।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘मैं दुआ कर रहा हूं कि इस पिच में भारत 300 से 350 का स्कोर बनाए। अगर भारत 350 के आसपास का स्कोर बनाती है तो मुझे शक है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर बना पाएगी। इस पिच में आप जितनी गेंदबाजी करेंगे उतनी स्पिन होगी। अगर यहां स्पिन होती है तो ऑस्ट्रेलिया भारतीय स्पिनर्स के सामने पूरी तरह से ढह जाएगी।’

close whatsapp