नागपुर टेस्ट मैच में दिखा गजब नजारा, विराट का एक फैन अजीबोगरीब पोस्टर लेकर घुसा स्टेडियम में! - क्रिकट्रैकर हिंदी

नागपुर टेस्ट मैच में दिखा गजब नजारा, विराट का एक फैन अजीबोगरीब पोस्टर लेकर घुसा स्टेडियम में!

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। 

India vs Australia, 1st Test (Image Credit- Twitter)
India vs Australia, 1st Test (Image Credit- Twitter)

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दर्शकों के बीच ऐसा नजारा देखने को मिला है कि इस जुड़ी हुई एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया वीसीए स्टेडियम में आमने सामने हैं। तो वहीं मैच के दूसरे दिन दर्शकों के बीच से एक फैन ने कार्डबोर्ड पर कुछ ऐसा लिखा कि इस फैन का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि ट्विटर पर एडम कोलिंस नाम के यूजर ने एक नागपुर से वीसीए स्टेडियम में मौजूद एक फैन की फोटो शेयर की। उस फैन ने अपने पोस्टर में लिखा, मैं अपनी पत्नी से ज्यादा विराट कोहली से प्यार करता हूं। (I love Virat Kohli More than my Wife.)

देंखे सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, दूसरा दिन:

बता दें कि मैच के आज भारत ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 77 रनों से आगे खेलना शुरू किया और खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 97 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं और मैच में 95 रनों की बढ़त बना ली है।

दूसरी जहां एक तरफ आज टीम इंडिया के विकेट दूसरे छोर से गिरते रहे तो वहीं भारतीय कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा ने क्रीज का एक छोर संभाल कर रखा और एक शानदार शतक उनके बल्ले से देखने को मिला।

रोहित ने 212 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 120 रनों की शानदार पारी खेली और मैच में टीम इंडिया को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तो वहीं इस समय क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले हरफनमौला रवींद्र जडेजा 53 और अक्षर पटेल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

close whatsapp