सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत ने अपनी पहली तस्वीर की पोस्ट, फैन्स को आ गया रोना!
ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें की हैं आज शेयर।
अद्यतन - फरवरी 10, 2023 7:07 अपराह्न

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद, अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होने लगे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मदद करने वालों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट किया था, साथ ही हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी। इस बीच अब उनका एक और पोस्ट सामने आया है, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया है।
ऋषभ पंत को लेकर कपिल देव ने दिया था बड़ा बयान
दूसरी ओर थोड़े समय पहले ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया था, उन्होंंने कहा था कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी खलेगी । साथ ही उन्होंने कि मैं चाहता हूं कि वह ठीक हो जाए ताकि मैं उसे थप्पड़ लगा सकूं।
बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर हुए ऋषभ पंत
*ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें की हैं आज शेयर।
*इन तस्वीरों में पंत बैसाखी के सहारे चल रहे हैं, पैर में प्लास्टर है।
*कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों तस्वीरें।
*साथ ही कैप्शन में इस खिलाड़ी ने लिखा एक बहुत ही मजबूत संदेश।
ऋषभ पंत की तस्वीरें हो रही है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
फैन्स को दिल से किया था शुक्रिया अदा
ऋषभ पंत की वापसी में लग जाएगा काफी समय
दूसरी ओर ऋषभ पंत को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थी, वहीं अब पंत को पूरी तरफ से फिट होने में काफी समय लगेगा और इस कारण वो आईपीएल समेत साल 2023 का 50 ओवर वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे।