WPL 2023: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं लगाना चाहेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 12, 2023 1:14 pm

महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है। कुल 409 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी जिसमें 246 भारतीय खिलाड़ी हैं, 163 विदेशी खिलाड़ी और 8 एसोसिएट देशों की खिलाड़ी।
ऐसी कई विदेशी खिलाड़ी हैं जिन पर बड़ी बोली लगने की पूरी उम्मीद है वहीं कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जिनपर कोई भी फ्रेंचाइजी बोली नहीं लगाना चाहेगी। हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 15 से 18 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है।
आज हम आपको ऐसी पांच विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन पर कोई भी फ्रेंचाइजी बोली नहीं लगाना चाहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है और यह बात सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी तरह से जानती हैं।
5 विदेशी खिलाड़ियों की यह रही लिस्ट:
5- शोरना अख्तर

हाल ही में संपन्न हुए ICC महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लिए शोरना अख्तर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस शानदार खिलाड़ी ने पांच मुकाबलों में 157.73 के स्ट्राइक रेट से 153 रन जड़े थे। इसमें एक अर्धशतक भी मौजूद है।
आगामी महिला प्रीमियर लीग में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा है। हालांकि शोरना अख्तर के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्होंने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।
उन्होंने अपना नाम ऑलराउंडर की लिस्ट में रखा है और इस शानदार टूर्नामेंट में ऐसी कई खिलाड़ी है जिनको उन्हें टक्कर देना इतना आसान नहीं होगा। आशंका लगाई जा सकती है कि आगामी टूर्नामेंट में अख्तर अनसोल्ड रहें।