WPL 2023: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं लगाना चाहेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 12, 2023 1:14 अपराह्न
4- रेनियन्स बॉयस

वेस्टइंडीज की शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज रेनियन्स बॉयस ने अपना नाम महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में दर्ज किया है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए है और इसी वजह से कोई भी फ्रेंचाइजी उनके ऊपर बोली नहीं लगाना चाहेगी।
बॉयस ने 2017 में वेस्टइंडीज के लिए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। ICC महिला वर्ल्ड कप 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह मैच खेला था। तबसे उन्होंने सिर्फ 6 वनडे मुकाबलों में अपनी टीम की ओर से खेला है जिसमें उन्होंने 42 रन जड़े हैं। टी-20 प्रारूप में भी उनका रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है।
टी-20 फॉर्मेट में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पांच पारियों में मात्र 20 रन बनाए हैं। बॉयस का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल नहीं करना चाहेगी।