WPL 2023: इन पांच विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं लगाना चाहेगी बोली
महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र 4 मार्च से 26 मार्च तक खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 12, 2023 1:14 अपराह्न
3- बर्नाडाइन बेजुइडेनहाउट

बर्नाडाइन बेजुइडेनहाउट न्यूजीलैंड टीम की शानदार खिलाड़ी है। इस समय खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में शामिल किया गया है। 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेजुइडेनहाउट अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही थी जिसकी वजह से उनकी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
बर्नाडाइन बेजुइडेनहाउट का रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए 30 लाख रुपए रखा है। हालांकि वनडे और टी-20 फॉर्मेट में ज्यादा रन ना बनाने के कारण उनके ऊपर बोली लगना काफी मुश्किल लग रहा है।
बर्नाडाइन बेजुइडेनहाउट ने अभी तक न्यूजीलैंड के लिए 13 वनडे मुकाबलों में 75.30 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने 16 मुकाबलों में 84.42 के स्ट्राइक रेट से 103 रन जड़े हैं।