Delhi Capitals Squad for WPL 2023: कुछ ऐसी दिखती है WPL के पहले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम, देंखे पूरा स्क्वाॅड
जेमिमा रोड्रिग्ज, मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा जैसे खिलाड़ियों के होने से टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
अद्यतन - Feb 13, 2023 9:04 pm

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आज सोमवार, 13 फरवरी को ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। जहां पर कुल 448 खिलाड़ियों पर पैसा बरसने वाला था। लेकिन इनमें से कुल 92 महिला खिलाड़ियो की किस्मत का ताला खुला।
गौरतलब है कि ऑक्शन में स्मृति मंधाना, दीप्ती शर्मा, हरमनप्रीत कौर, एलिस पैरी, एश्वे गार्डनर और रिचा घोष जैसी महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा, तो वहीं अलाना किंग जैसी बेहतरीन खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
तो वहीं ऑक्शन खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी बैलेंस और अनुभवी नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 करोड़ के कुल पर्स का इस्तेमाल करते हुए 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। तो वहीं ऑक्शन खत्म होने के बाद उनके पास कुल 35 लाख रूपए बचे हुए थे।
दिल्ली ने भारतीय महिला टीम में से शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तीतस सधू, तानिया भाटिया, पूनम यादव जैसी अनुभवी और अरुंधथी रेड्डी, स्नेहा दीप्ती व अपर्णा मंडल जैसी युवा खिलाड़ी को भी टीम में जोड़ा है। इसके अलावा टीम में विदेशी खिलाड़ियों का भी अच्छा संयोजन है।
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम:
जेमिमा रोड्रिग्ज, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तीतस सधू, मरीजेन कप, एलाइस कैप्सी, तारा नोरिस, लाॅरा हैरिस, जेसिआ अख्तर, मिनु मनी, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, अरुंधथी रेड्डी, स्नेहा दीप्ती और अपर्णा मंडल।
गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च 2023 के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस बार टूर्नामेंट के सारे मैच मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में इस बार कुल पांच टीमें भाग ले रही है तो वहीं पाॅइंट टेबल में टाॅप में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के क्वालिफायर मैच खेला जाएगा।