ये क्या? पृथ्वी शॉ ने दुनिया के सामने पहले मॉडल को बताया अपनी वाइफ, बाद में देने पड़ी सफाई
वेलेंटाइन डे के दिन पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी।
अद्यतन - Feb 14, 2023 1:20 pm

टीम इंडिया में हाल ही में वापसी करने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, खासकर की इंस्टाग्राम पर वो पोस्ट और स्टोरी के जरिए फैन्स को अपडेट देते रहते हैं। इस कड़ी मेें शॉ ने खास दिन पर कुछ ऐसा शेयर किया दिया जो जमकर वायरल हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने उसे हटा दिया।
पृथ्वी शॉ को नहीं दिया हार्दिक पांड्या ने मौका
जी हां, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 प्रारूप में वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ को एक भी मैच में अंतिम 11 में मौका नहीं दिया गया था, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या हद से ज्यादा ट्रोल हुए थे सोशल मीडिया पर।
खेलने-कूदने की उम्र में शादी हो गई है क्या पृथ्वी शॉ ?
*वेलेंटाइन डे के दिन पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी।
*इस स्टोरी में शॉ मॉडल निधि तपाड़िया के काफी करीब खड़े थे।
*स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर पर शॉ ने लिखा- हैप्पी वेलेंटाइन डे वाइफ।
*लेकिन फिर अचानक कुछ देर बाद शॉ ने इस इंस्टा स्टोरी को हटा दिया।
पृथ्वी शॉ ने इस तस्वीर को किया था अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर
उसके बाद शॉ ने तस्वीर को लेकर दी कुछ इस तरह सफाई

हाल ही में क्रिकेट से लिया था बल्लेबाज ने ब्रेक
दूसरी ओर शॉ ने हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक लिया था, जहां वो ये ब्रेक लेकर जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे और इससे जुड़ी कुछ तस्वीरों ने उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है