धोनी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं केदार जाधव, एक बार फिर माही के जरिए वायरल होने की कोशिश! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं केदार जाधव, एक बार फिर माही के जरिए वायरल होने की कोशिश!

बल्लेबाज केदार जाधव ने हाल ही में इंस्टा पर एक तस्वीर की शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एक समय था जब केदार जाधव के बिना टीम इंडिया अधूरी लगती थी, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन और चोट ने इस खिलााड़ी के करियर पर ब्रेक सा लगा दिया। जिसके बाद केदार टीम इंडिया से बाहर हो गए, साथ ही अब वो आईपीएल का भी हिस्सा नहीं है, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

केदार जाधव को तो अब IPL में भी नहीं दे रहा है कोई मौका

जी हां, केदार जाधव को IPL खेले करीब 2 साल हो गए हैं, जहां इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2021 में खेला था। जिसके बाद वो साल 2022 और 2023 में अनसॉल्ड रहे और अब उनकी वापसी मुश्किल लग रही है।

अभी भी धोनी का सहारा चाहते हैं शायद केदार जाधव!

*बल्लेबाज केदार जाधव ने हाल ही में इंस्टा पर एक तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर में केदार के साथ खड़े हैं धोनी, फिल्मी सिटी की है तस्वीर।
*साथ ही इस तस्वीर में कालीन भईया यानी की पंकज त्रिपाठी हैं मौजूद।
*फैन्स ने कमेंट कर केदार को आईपीएल में वापसी करने के लिए बोला।

केदार जाधव ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ ये तस्वीर की शेयर

बल्लेबाज कुछ समय पहले भी पहुंचा था माही से मिलने

टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे केदार ?

केदार जाधव ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2020 के फरवरी में खेला था और ये मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था, वहीं  केदार ने अपने करियर में कुल 73 वनडे इंटरनेशल मैच और 9 टी-20 इंटरनेशल मैच खेल हैं और साल 2019 का वर्ल्ड कप भी टीम इंडिया से खेल चुके हैं।

close whatsapp