‘मैदान के अंदर भी डक और बाहर भी डक’- बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक
पहले वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया।
अद्यतन - जुलाई 13, 2022 1:32 अपराह्न

केनिंग्टन ओवल में पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से टीम इंडिया के खिलाड़ियो ने प्रदर्शन ने प्रदर्शन किया, उसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी करना का मौका दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहश-नहश कर दिया। मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने मिलकर इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया।
इस मैच में बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज थे, क्योंकि उन्होंने कुल छह विकेट झटके और टीम इंडिया की जीत में एक अहम भूमिका अदा की। शमी ने भी उनका भरपूर समर्थन किया, उन्होंने अपने स्पेल के दौरान तीन विकेट चटकाए। बुमराह जब मैदान पर खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे, तो उनकी पत्नी संजना गणेशन, जो पेशे से स्पोर्ट्स प्रेजेंटेटर हैं, उन्होंने मैदान के बाहर इंग्लिश टीम की जमकर आलोचना की।
संजना गणेशन में बुरी तरह से इंग्लैंड की टीम को किया ट्रोल
दरअसल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने संजना का एक वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में संजना कह रही हैं, ‘फूड एरिया एक बिजी जगह है, जो इंग्लिश फैंस से भरी हुई है क्योंकि वे क्रिकेट नहीं देखना चाहते. यहां कई स्टोर्स हैं जहां पर तमाम तरह का खाने का सामान मिल रहा है।
लेकिन हम एक ऐसे स्टोर पर आए हैं जहां ज्यादातर इंग्लिश बल्लेबाज नहीं आना चाहेंगे क्योंकि इसका नाम है, ‘क्रिस्पी डक।’ हमने ‘डक रैप’ लिया है। हम देखना चाहते हैं कि मैदान के बाहर डक कैसा है चूंकि मैदान पर तो ‘डक’ बेहद शानदार था।’
यहां देखिए संजना गणेशन का वो वीडियो
https://twitter.com/4sacinom/status/1546875036191039488?s=20&t=IlR84KHBJ26IVeaPfjDwCA
इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पारी का आगाज किया। बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई, उन्होंने रॉय को शून्य पर आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट दो गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को गोल्डन डक पर आउट किया।