बीच सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, वाइफ संग निकले ऑटो रिक्शा में!
सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी की शेयर।
अद्यतन - Feb 14, 2023 4:00 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर जगह अपनी चमक बिखेर रहे हैं, साथ ही SKY ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू भी कर लिया है। जिसके बाद से ये खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश है, इस बीच सूर्य से जुड़ा एक पोस्ट सामने आया है और पोस्ट में वो अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं।
कुछ ज्यादा खास नहीं रहा सूर्यकुमार यादव का टेस्ट डेब्यू
टी-20 और वनडे के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने लाल गेंद से भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस डेब्यू मैच में SKY का बल्ला शांत ही रहा है और कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
आज भी ऑटो रिक्शा में यात्रा करते हैं सूर्यकुमार यादव
*सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी की शेयर।
*जहां इस स्टोरी में सूर्यकुमार अपनी वाइफ के साथ आ रहे हैं ।
*स्टोरी में ये कपल ऑटो रिक्शा की सवारी करता आ रहा है नजर।
*SKY की वाइफ ने लिखा- काफी समय बाद हम ऑटो रिक्शा में बैठै।
सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई थी ये इंस्टा स्टोरी

टेस्ट डेब्यू करने के बाद SKY का खास सोशल मीडिया पोस्ट
कब से खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है और सीरीज में 1-0 से आगे है, वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से शुरू होगा और इस मैच का आयोजन दिल्ली में होगा। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।