जसप्रीत बुमराह को लेकर चेतन शर्मा ने किया ऐसा खुलासा, जिसे सुनकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
जसप्रीत बुमराह चोट के चलते एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट से बाहर थे।
अद्यतन - फरवरी 15, 2023 3:58 अपराह्न

भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा ने जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में बड़े-बड़े खुलासे करते हुए नजर आए हैं। चेतन शर्मा ने विराट कोहली की कप्तानी, रोहित शर्मा और कोहली के बीच विवाद और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर काफी सारे खुलासे किए हैं। चेतन शर्मा के इस हरकत के चलते क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा भूचाल आ गया है।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक चेतन शर्मा को जल्दी ही चयनकर्ता के पद से बर्खास्त किया जा सकता है। चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ी बात बोली है।
जसप्रीत बुमराह को लेकर चेतन शर्मा का खुलासा
चेतन शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों के इंजेक्शन लेकर फिट होने की बात का भी खुलासा किया है। चेतन शर्मा ने कहा है कि, 80-85 प्रतिशत खिलाड़ी फिट होते हैं लेकिन जो फिट नहीं होते हैं वह इंजेक्शन लेकर अपना फिटनेस टेस्ट करवाते हैं।
जसप्रीत बुमराह लंबे समय से फिटनेस के चलते टीम से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह पिछले साल खेले गए सारे बड़े टूर्नामेंट से टीम से बाहर थे। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बुमराह फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आए थे लेकिन एक मैच खेलकर बुमराह टीम से बाहर हो गए थे।
जिसके चलते भारतीय मैनजमेंट पर भी काफी सारे सवाल उठे थे। चेतन शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा हैं, ‘जसप्रीत बुमराह झुकने में असमर्थ थे क्योंकि उन्हें एक बड़ी चोट लगी थी, इसके अलावा एक या दो खिलाड़ी हैं जो निजी तौर पर इंजेक्शन लेते हैं और फिर वे खेलने के लिए फिट होते हैं।’
चयनकर्ता के पद से बर्खास्त हो सकते हैं चेतन शर्मा
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल में हारने के बाद भारतीय चयन समिति बदली गई थी। बोर्ड ने चेतन शर्मा को सिलेक्टर के पद से बर्खास्त कर दिया था लेकिन फिर बोर्ड ने वापस से चेतन शर्मा को मुख्य चयनकर्ता का पद दे दिया था जिस बात ने खूब चर्चा बटोरी थी।
चेतन शर्मा ने अपने खुलासों से काफी सारे विवाद भारतीय टीम को लेकर खड़े कर दिए हैं जिसके चलते भारतीय क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा हैं। जाहिर सी बात हैं कि चेतन शर्मा के इस बयान से भारतीय खिलाड़ी व बोर्ड नाराज होंगे।